प्रवीण तांबे IPL खेलेंगे या नहीं, बृजेश पटेल ने सुनाया आखिरी फैसला

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की बोली में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को लेकर बड़ी खबर आई है। तांबे को डिस्क्वालिफाई कर दिया है। वे अब कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेकर शारजाह में टी-10 लीग में खेला था। हालांकि बाद में उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया था। उन्होंने कुछ विदेशी लीग खेलीं, जो बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ थीं। नियम के अनुसार, कोई भी भारतीय खिलाड़ी बिना अनुमति व संन्यास लिए बिना विदेशी लीग में नहीं खेल सकता।

आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। तांबे पिछली बार 2016 में इस लीग में खेले थे। आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल के अनुसार तांबे के खिलाफ की गई बोर्ड द्वारा कार्रवाई की जानकारी केकेआर की फ्रेंचा को दे दी गई है। तांबे आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 2014 में तांबे ने राजस्थान राॅयल्स की तरफ से खेलते हुए एक मैच में कोलकाता के खिलाफ हैट्रिक ली थी, जिस कारण उनकी टीम 10 रन से जीत पाई।

बता दें कि तांबे अबतक 33 मैच खेल चुके हैं जिस दाैरान उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने आखिरी सीजन 2016 में गुजरात लायंस के लिए खेला था, जिसमें खेले 7 मैचों में 5 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल 2017 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10 लाख में खरीदा था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का माैका नहीं दिया था। उन्होंने साल 2014 में राजस्थान के लिए 13 मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे, जिसकी बदाैलत वह पर्पल कैप भी हासिल कर सके थे।

Read more about: pravin tambe ipl ipl 2020 kkr t20 bcci
Story first published: Thursday, February 27, 2020, 12:36 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+