Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे-T20 सीरीज के लिए आज चुनी जाएगी टीम इंडिया, विराट होंगे कप्तान

मुंबई। महेन्द्र सिंह धोनी का कप्तानी पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद आज बीसीसीआई भारत बनाम इंग्लैंड वनडे-T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है। आज औपचारिक तौर पर विराट कोहली को वनडे और टी20 सीरीज की भी कप्तानी सौंप दी जाएगी। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही विराट कोहली पर बढ़ा दबाव, कैसे?

गौरतलब है कि कोहली अभी तक धोनी की अनुपस्थिति में 17 वनडे मैचों की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने टी20 सीरीज में कभी भारत की कप्तानी नहीं की है।

रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों का सेलेक्शन मुश्किल

उम्मीद की जा रही है कि वनडे और टी20 के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को तरजीह दी जाएगी जो कि पूरी तरह से फिट हों इसलिए रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों का सेलेक्शन मुश्किल लग रहा है क्योंकि ये दोनों ही लंबे वक्त से फिट नहीं है। मालूम हो कि न्यूजीलैंड सीरीज के बाद से ही रोहित शर्मा टीम से बाहर हैं, उनकी हैमस्ट्रिंग के कारण पैर की सर्जरी हुई है।

करुण नायर पर भी नजर

तो वहीं रवींद्र जडेजा वापसी कर सकते हैं, जबकि अश्विन को आराम दिया जा सकता है। यही नहीं चयनकर्ता चेन्नई टेस्ट में रिकॉर्ड तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर पर भी गौर फरमा सकते हैं।

रैना-लोकेश राहुल को मिलेगी जगह

आशा जताई जा रही है कि विराट के फेवरेट लोकेश राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है तो वहीं सबकी निगाहें वनडे स्पेलिस्ट सुरेश रैना पर भी होगी जो बीते एक साल से टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई ने कहा था कि चयनकर्ताओं वाली मीटिंग में धोनी भी शामिल होंगे, ऐसे में आशा है कि धोनी अपने इस करीबी प्लेयर को टीम में जगह दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगे।

वनडे सीरीज 15 फरवरी से

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 15 फरवरी से शुरू हो रही है, पहला मैच पुणे में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+