For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकबैटल के साथ चुनिए आईपीएल की बेहतरीन फैंटेसी टीम और जीतिए ढेरों इनाम

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में 7 अप्रैल से आईपीएल का महाकुंभ एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। एक तरफ जहां मैदान पर दो टीम के 22 खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत जीत के लिए झोकेंगे तो दूसरी तरफ आपके पास मौका है कि घर में बैठकर आराम से मैच देखते हुए अपनी ड्रीम इलेवन का चयन करके मैच जीते और शानदार तोहफे अपने नाम कर सके। इसके लिए आपको दिन के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के बारे में सही अंदाजा लगाना होगा, जिसके बाद अगर आपका अंदाजा सही साबित होता है तो क्रिकबैटल पॉवर्ड माइखेल फैटेंसी क्रिकेट लीग की ओर से आप शानदार इनाम के हकदार होंगे। इसके लिए आपको जानी-मानी स्पोर्ट्स वेबसाइट माइखेल से जुड़ना होगा।

चुनिए बेहतरीन 11 खिलाड़ी

फैटेंसी क्रिकेट लीग के जरिए आप अपने दिन के बेहतरी 11 खिलाड़ी उस टीम से चुन सकते हैं जो दो टीमें मैदान पर उतरने वाली हैं। आपके चुने हुए खिलाड़ियों को अंक उनके उस दिन के खेल में प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा। जो यूजर्स मैच के दिन सबसे अधिक अंक हासिल करेगा वह उस दिन का विजेता होगा और हर मैच के बाद उसे एक इनाम मिलेगा। यह इनाम आपको इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने मात्र से भी मिल सकते हैं। हफ्ते में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले और आईपीएल के अंत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को भी इनाम दिया जाएगा।

खिलाड़ी का प्रदर्शन अहम

इसके लिए आपको आपको वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जिसके बाद खुद को रजिस्टर करने के साथ अपनी टीम का चयन करके लीग में शामिल होना है। एक बार जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है तो अपने बजट के तहत आपको प्लेइंग 11 का चयन करना है और बेहतरी टीम के जरिए अधिक से अधिक अंक हासिल करना है। आपकी टीम में चुने गए खिलाड़ी का उस दिन के मैच में प्रदर्शन काफी अहम है, यही आपके अंकों को निर्धारित करेगा।

हर चीज के मिलेंगे अंक

आपकी टीम में चुना गया खिलाड़ी जितने रन बनाता है उसके आधार पर उसे अंक दिए जाते हैं, साथ ही चौके, छक्के और 25 रन, 30 रन, 50 रन और 100 रन का आंकड़ा पार करने पर उसे अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। साथ ही हाई रन रेट के लिए भी खिलाड़ी को अंक दिए जाते हैं। वहीं गेंदबाज को विकेट लेने, खाली गेंद डालने, मेडन ओवर फेंकने और इकॉनोमी के लिए अंक मिलते हैं। साथ ही हर कैच, स्टंपिंग, रन आउट, के लिए अतिरिक्त अंक मिलते हैं। वहीं कप्तान और उपकप्तान के प्रदर्शन पर भी आपको अधिक अंक मिलते हैं।

तो किस बात का इंतजार, अभी रजिस्टर करिए

श्रीराम हेब्बर, माईखेल के सीईओ

माइखेल और क्रिक बैटल के इस साझा ड्रीम लीग के बारे में माइखेल के सीईओ श्रीराम हेब्बर का कहना है कि क्रिकेट वैश्विक खेल है और इसके बहुत बड़ी संख्या में फैंस हैं। हम इस फैटेंसी लीग को लेकर काफी रोमांचित हैं। इसके जरिए हम अपने फैंस को सामाजिक माहौल में कई भाषाओं हिन्दी, कन्नड, तमिल, मलयालम, तेलुगु में जोड़ना चाहते हैं। इस नए साझा कार्यक्रम के जरिए हम नए उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं।

राकेश देसाई, सीईओ क्रिक बैटल

क्रिक बैटल के सीईओ राकेश देसाई का कहना है कि माईखेल की क्षेत्रीय भाषाओं में जबरदस्त पैठ हम दोनों के लिए काफी फायदेमंद है, इसके जरिए हम इस मार्केट में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। फैंटेसी क्रिकेट लीग आपको पेड लीग में भी शामिल होने का मौका देती है, जिसके जरिए आपको अतिरिक्त लाभ मिलने की पूरी गारंटी है। जितनी ही बड़ी लीग होगी, उतना ही बड़ा आपका फायदा होगा।

क्या है माईखेल
माईखेल वनइंडिया का स्पोर्ट्स वर्टिकल है, जहां आपको क्रिकेट सहित तमाम खेल से जुड़ी हर खबर और लाइव अपडेट मिलती है। यहां दुनियाभर में होने वाले पेशेवर खेल के बारे में आपको हर जानकारी महज एक क्लिक पर मिलती है। क्रिकेट, इंग्लिश प्रीमियर लीग, से लेकर हर बड़े लीग की पूरी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल में तमाम ऐसे लोग जुड़े हैं जो काफी पेशेवर हैं और जिनमे से कुछ के पास 19 साल का अनुभव है, जो आपके लिए बेहतरीन जानकारी लेकर आते हैं।

क्या है क्रिक बैटल
क्रिक बैटल काफी जानी मानी फैंटेसी लीग के निर्माता हैं, जिसने माईखेल के साथ अपनी साझेदारी की है ताकि आप फैंटेसी लीग का अधिक से अधिक फायदा उठा सके। फैंटेसी क्रिकेट लीग मुख्य रूप से इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी है।

Story first published: Monday, April 2, 2018, 14:57 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+