For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : धोनी को मिली बेटी जीवा को 'किडनैप' करने की धमकी, जानिए किसने की इतनी हिमाकत

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की पहचान दुनियाभर में है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस सुरक्षा का घेरा तोड़ते हुए भी उनके कदमों में आकर गिर जाते हैं। उनके प्रति लोगों की इतनी दिवानगी है कि वह सबकुछ छोड़कर उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए जरूर समय निकालते हैं। यह भी लाजमी है कि अगर धोनी के साथ कुछ अनहोनी हो तो सभी चाैंक जाते हैं। उदाहरण के ताैर पर जब वह चोट के कारण मैदान से बाहर होते हैं तो उनके चाहने वालों के चेहरे मायूस पड़ जाते हैं। लेकिन धोनी के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा(Ziva) भी कईयों के दिल्लों में बस चुकी हैं। उनकी क्यूट बेटी की शरारत को देखने के लिए फैंस वैसे ही तरसते हैं जैसे कि धोनी को देखने के लिए। लेकिन अब धोनी को बेटी जीवा का डिकनैप करने की धमकी मिली है। यह सुनकर आप चाैंक गए होंगे, कि आखिर इतनी हिमाकत किसने की, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यह धमकी किसने और क्यों दी।

धोनी को यह धमकी मिली है किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा(Preity Zinta) की। जी हां, इस मशहूर और हसीन बाॅलीवुड हीरोइन ने धोनी को जीवा का किडनैप करने की धमकी दी है। लेकिन घबराइए मत, प्रीति जिटां ने यह धमकी धोनी को मजाक के मूड में दी है। दरअसल, प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर अकांउट पर धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। प्रीति जिंटा ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कैप्टन कूल के मेरे समेत कई फैन्स हैं, लेकिन अब मैं उनकी नन्ही बिटिया की फैन होती जा रही हूं। यहां मैं उन्हें बता रही हूं कि ध्यान से रहना, मैं उसे किडनैप भी कर सकती हूं।' प्रीति जिंटा ने फैन्स से इस फोटो को कैप्शन देने के लिए भी कहा है।

बेहद क्यूट है जीवा
धोनी की बेटी जीवा 4 साल की हो चुकी है, लेकिन इस उम्र में ही इस क्यूट बेटी ने अपनी फेन फोलोविंग अभी लाखों में बना ली है। यह कह सकते हैं कि जीवा भी अपने पापा की तरह बहुत बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जीवा के इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं। यह अकाउंट उनकी मां साक्षी ने बनाया है जो जीवा की वीडियो और दिल छू जाने वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। जब जीवा का जन्म हुआ था, तो धौनी भारतीय कप्तान के रूप में वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और खेल पर ध्यान लगाने की वजह से फोन भी नहीं रखते थे। ऐसे में साक्षी ने बेटी के जन्म के बारे में सुरेश रैना को मैसेज करके बताया और उन्होंने धौनी को बताया था।

Story first published: Wednesday, May 8, 2019, 18:46 [IST]
Other articles published on May 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+