नेस वाडिया से प्यार-मारपीट के बाद 10 साल छोटे लड़के से शादी करेंगी प्रीति जिंटा

नई दिल्ली। पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर और क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को चीयर करती दिखायी देने वाली अभिनेत्री और आईपीएल टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के बारे में खबर आ रही है कि वो बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

IPL 2015: जब मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर मिला प्रीति को शादी का ऑफर

वेबसाइट Spotboye.com ने दावा किया है कि प्रीति जिंटा अपने से उम्र में दस साल छोटे अमेरिकी प्रेमी जीन गुडइनफ से अमेरिका में 12 फरवरी को ब्याह रचाने जा रही हैं हालांकि प्रीति की ओर से इस बारे में कोई रियेक्शन नहीं आया है।

आखिर युवी के साथ डेटिंग पर क्यों भड़क रही हैं प्रीति जिंटा?

मशहूर बिजनेसमैन और आईपीएल किग्स पंजाब इलेवन टीम के मालिक नेस वाडिया के साथ लंबे समय तक डेटिंग करने वाली प्रीति जिंटा पिछले एक साल से जीन गुडइनफ को डेट कर रही हैं।

आईये स्लाइडों के जरिये और बात करते हैं डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के बारे में...

पहली मुलाकात

पहली मुलाकात

प्रीति और जीन की मुलाकात एक क्रिकेट इवेंट के दौरान हुई थी।

फाइनेंशियल एनालिस्ट

फाइनेंशियल एनालिस्ट

प्रीति के प्रेमी जीन गुडइनफ फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

नेसवाडिया से टूटा रिश्ता

नेसवाडिया से टूटा रिश्ता

प्रीति और जीन एक-दूसरे के करीब तब आये जब प्रीति अपने पुराने रिलेशनशिप यानी नेस वाडिया के साथ दर्द में थीं।

नेसवाडिया से किया था प्यार

नेसवाडिया से किया था प्यार

साल 2014 में जब प्रीति ने आईपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया पर मारपीट का आरोप लगाया था तब भी प्रीति के साथ जीन की पहली तस्वीर मीडिया में सामने आयी और लोगों को लगा कि नेस के जाने के बाद प्रीति की लाइफ में कोई और आ गया।

फिल्में नहीं इसलिए घर बसा रहीं

फिल्में नहीं इसलिए घर बसा रहीं

प्रीति जिंटा के बारे में खबर है कि इस समय उनके पास फिल्में नहीं है और क्रिकेट की टीम से भी उन्हें ज्यादा कुछ फायदा हो नहीं रहा है इसलिए वो अपनी लाइफ की नई इनिंग शुरू करने जा रही हैं।

जीन प्रीति से दस साल छोटे हैं

जीन प्रीति से दस साल छोटे हैं

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने जीवन के 41 साल पूरे किये हैं और उनके बारे में खबर है कि वो 12 फरवरी को अपने से दस साल छोटे जीन के साथ शादी करने जा रही हैं।

Story first published: Tuesday, February 9, 2016, 11:57 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+