Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए प्रीति की लाइफ से क्यों आउट हुए नेस और इन हुए जीन?

नई दिल्ली। आज किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने अपने अमेरिकन दोस्त जीन गुडइनफ से शादी कर ली हैं। प्रीति के चाहने वालों ने कभी नहीं सोचा था कि प्रीति का दूल्हा कोई अमेरिकन होगा क्योंकि करीब पांच सालों से प्रीति का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया से जो जुड़ा हुआ था। दोनों को लोग मेड फॉर इच अदर कहते थे लेकिन कहते हैं ना जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता।

नेस वाडिया से प्यार-मारपीट के बाद 10 साल छोटे लड़के से शादी करेंगी प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया की प्रेम-कहानी का अंत आईपीएल मैच के दौरान मारपीट से होगा ये बात किसी ने नहीं सोची थी। आज तक कोई ये जान नहीं पाया कि प्रीति जिंटा और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मदी अली जिन्ना के नवासे नेस वाडिया की मोहब्बत के फूल यूं क्यों सूख गये?

हालांकि पब्लिक प्लेटफार्म पर नेस वाडिया पर संगीन आरोप लगाने वाली प्रीति ने कभी भी अपने ब्रेक-अप के बारे में मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन हमेशा से गॉसिप के गलियारों पर चर्चा होती रही कि इन सबके पीछे नेस की मां और नेस की आशिक मिजाजी कारण रही।

नेस और प्रीति के रिलेशनशिप के बारे में और बातें करेंगे नीचे की स्लाइडों में...

पांच साल तक रिलेशनशिप

पांच साल तक रिलेशनशिप

नेस और प्रीति का रिलेशनशिप पूरे पांच साल रहा, दोनों ने कुछ सालों पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि दोनों अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं।

मां को नहीं पसंद आयीं प्रीति

मां को नहीं पसंद आयीं प्रीति

फिर खबर आयी कि प्रीति को नेस वाडिया की मां पसंद नहीं करती हैं क्योंकि प्रीति जिंटा बहुत तेज-तर्रार हैं इसलिए नेस और प्रीति दूर हुए।

नेस हुए प्रीति से बोर क्योंकि हुई आयशा की एंट्री

नेस हुए प्रीति से बोर क्योंकि हुई आयशा की एंट्री

फिर खबर आयी कि आशिक मिजाज नेस वाडिया कुछ वक्त बाद प्रीति से बोर हो गये थे और उनका दिल मशहूर बिजनेसमैन विक्रम थापर की तलाकशुदा बेटी आयशा थापर पर आ गया था जो कि काफी सेक्सी, हॉट और खूबसूरत थी।

बुरे वक्त में जीन ने दिया प्रीति का साथ

बुरे वक्त में जीन ने दिया प्रीति का साथ

प्रीति जिंटा और नेस का रिश्ता बद से बदतर तब हो गया जब प्रीति ने आईपीएल मैच के दौरान नेस पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि नेस को कहा कि उन्होंने उन्हें गाली दी है जिसके गवाह उनके दोस्त जीन गुडइनफ हैं। यह पहली बार था जब पब्लिकली प्रीति ने जीन के बारे में कहा था और जीन ने खुलकर उस समय प्रीति को सपोर्ट किया था।

सामने आया प्रीति और जीन का रिश्ता

सामने आया प्रीति और जीन का रिश्ता

उसके बाद से लगभग हर आईपीएल मैच में प्रीति जिंटा को जीन गुडइनफ के साथ अपनी टीम को चीयर करते देखा गया और उनके हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी को नोटिस किया गया, जिसके बारे में अंदाजा लगाया गया कि ये रिंग प्रीति और जीन की सगाई है।

शादी की खबर..

शादी की खबर..

नेस एपीसोड की समाप्ति के बाद अब खबर आयी है कि पंजाब इलेवन आईपीएल टीम की सह मालिकन प्रीति जिंटा भी ने अमेरिका में अपने जिगरी दोस्त जीन गुडएनफ से ब्याह रचा लिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+