For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके केएल राहुल को मिला प्रीति जिंटा का साथ

नई दिल्ली। कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर केएल राहुल 'काॅफी विद करण' शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण आलोचनाओं का शिकार हुए थे। उनके साथ हार्दिक पांड्या भी फंसे थे। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी सबकुछ भुलाकर आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। बाॅलीवुड एक्टर और आईपीएल में पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा केएल राहुल को स्पोर्ट करती नजर आई हैं। प्रीति जिंटा ने कहा कि राहुल एक अच्छा लड़का है और हमेंशा ही वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और यह दुखद बात रही कि उन्हें कुछ बातों के लिए प्रतिबंध और आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।

बता दें कि इन दोनों क्रिकेटरों पर कार्रवाई हुई और जनवरी में आस्ट्रेलिया दाैरे से वापस बुला लिया। इसके विवाद के चलते वे वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे। प्रीति जिंटा ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह अब बीते दिनों की बात है और उन्होंने जरूर इससे सबक लिया होगा। प्रीति ने कहा कि हमेंशा जीवन में कुछ ऐसा होता रहता है जिससे हमें सीखने को मिलता है और राहुल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल अब अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं और यह अच्छी बात है कि वह अब फार्म में लौट आए हैं।

बता दें कि करण जाैहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे। पांड्या ने बताया था कि वह अपने घर बता देते थे कि आज मैं करके आया हूं। साथ ही कहा था कि वह सबसे पहले लड़की को पीछे से देखते हैं, उसके बाद उससे बात करते हैं। वहीं केएल राहुल ने कहा था कि एक बार मेरे रूम से घरवालों ने कंडोम देख लिया पर वह नाराज नहीं हुए बल्कि खुशी जताई। राहुल पिछले सीजन से पंजाब के साथ जुड़े हैं। उन्होंने 2018 में 14 मैचों में 659 रन बनाए थे। वह माैजूदा आईपीएल सत्र में खेले 5 मैचों में अभी 91 रन ही बना सके हैं।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+