
गेल और प्रीति जिंटा
सोशल मीडिया पर इस समय थ्रो-बैक फोटोज का चलन है जिसमें आप अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हैं। प्रीति ने भी इसी अंदाज में अपनी एक थ्रो-बैक फोटो ढूंढ निकाली है जिसमें वह वेस्टइंडीज के स्टार क्रिस गेल के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में अभिनेत्री मुस्कुरा रही हैं और उनके साथ गेल भी मुस्करा रहे हैं।
बुशफायर रिलीफ मैच में खेलेंगे युवराज सिंह और पाकिस्तान के ये महान गेंदबाज
|
'गेल तूफान से पहले की शांति'
प्रीति ने इस पोस्ट को करते हुए कहा- ये देखों मुझे अपने फोन में क्या मिला। चमकते हुए खुश लोग। गेल के तूफान से पहले की शांति। आप इस फोटो को यहां पर देख सकते हैं। क्रिस गेल की फ्रेंचाइंजी भी किंग्स इलेवन पंजाब रही है जिसके लिए वे कई धमाकेदार पारियां खेल चुके हैं।
इतना ही नहीं गेल ने इस फोटो पर रिप्लाई भी किया है। उन्होंने स्माइल और हग इमोजी के साथ जवाब दिया।
गेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में KXIP के लिए खेलेंगे और इस बार की काफी संभावना है कि वे नव-नियुक्त कप्तान केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे।

राहुल के साथ आईपीएल में ओपन करेंगे गेल
यूनिवर्स बॉस भले ही अपने करियर के आखिरी दौरे में चल रहे हैं आज भी उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने की उनकी भावना समाप्त नहीं हुई है। हाल ही में समाप्त हुई बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह बल्लेबाज आईपीएल में खुद को फिर से परिभाषित करने की कोशिश करेगा और उम्मीद है कि वह अपनी टीम के लिए कुछ खेल बदलने वाले नॉक खेलेंगे।
गेल की उम्र 40 साल हो गई है लेकिन बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में क्वालिफायर मुकाबले में चट्टोग्राम चैलेंजर्स के लिए राजशाही राॅयल्स के खिलाफ जिस अंदाज में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी, उसे देख लगता नहीं कि गेल के खेल पर बढ़ती उम्र का असर पड़ रहा हो। गेल ने 24 गेंदों में ही 60 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। टी20 क्रिकेट में गेल कई बार ऐसी पारियां खेल चुके हैं जिसे देख दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
