For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रीति जिंटा ने टीम इंडिया को बधाई देने में की गलती, यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर जो इतिहास रचा है वह भारतीय क्रिकेट के नजरिए से इतना दुर्लभ है कि उसके लिए टीम को पूरे 71 साल का इंतजार करना पड़ा। जाहिर है इस जीत ने देश के खेलप्रेमियों को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया है। टीम इंडिया को हर और से बधाईयां दी जा रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स इलेवन पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने भी टीम इंडिया को मुबारकबाद दी। लेकिन इस मुबारकबाद में ऐसा कुछ था कि ये प्रीति जिंटा ट्रोल हो गई।

प्रीति जिंटा का ट्वीट-

प्रीति जिंटा का ट्वीट-

दरअसल प्रीति ने ट्वीट करते हुए भारत को बधाई देते हुए कहा- ब्वॉयज इन ब्लू को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने पर मुबारकबाद। प्रीति ने यह बधाई में जो टेस्ट मैच शब्द प्रयोग किया वह कई यूजर्स ने पकड़ लिया। फिर फैंस ने प्रीति की क्लास लगाते हुए बताया कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम नहीं है, बल्कि टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम है। प्रीति का ट्वीट यह था-

Congratulations to the boys in blue for being the first Asian team to win a test match down under@cheteshwar1 take a bow#AUSvsIND #victory #ting #TeamIndia #IndianCricketTeam @BCCI pic.twitter.com/2oaZtRZIcA

- Preity G Zinta (@realpreityzinta) January 7, 2019

प्रीति जिंटा की क्लास लगी

यूजर ने प्रीति की आधी-अधूरी जानकारी पर उनको आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पहले भी एशियाई टीमें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतती रही है। यह पहली बार है जब पूरी टेस्ट सीरीज ही जीती गई हो।

टेस्ट 'मैच' नहीं टेस्ट 'सीरीज'

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारूओं को 2-1 से मात दी है। भारत ने एडिलेड में 31 रन और मेलबर्न में 137 रनों से जीत दर्ज की। जबकि भारत को पर्थ टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। बारिश के चलते सिडनी में आखिरी मैच ड्रा हो गया वर्ना भारत इस मैच को जीतने की पूरी स्थिति में था। इस तरह से प्रीति जिंटा को आधी जानकारी के साथ बधाई देना खासा महंगा पड़ा।

Story first published: Tuesday, January 8, 2019, 10:36 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+