ग्लोबल T-20 लीग में फिर चमके युवराज सिंह, धमाकेदार पारी का VIDEO हुआ वायरल
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में अपनी मौजूगी से चार चांद लगा रहे हैं। यहां पर टोरेंटो नेशनल्स की कप्तानी संभाल रहे युवराज का अच्छा प्रदर्शन जारी है। उन्होंने सोमवार को हुए मैच में भी अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए रन बनाए और गेंदबाजी में भी प्रभावी प्रदर्शन किया। यह मैच टोरेंटो नेशनल्स और विन्निपेग हॉक्स के बीच खेला गया जिसमें टोरेंटो की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया।

एक बार फिर किया युवराज ने शानदार प्रदर्शन
इसके बावजूद भी युवराज का प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ और विन्निपेग हॉक्स की टीम ने 3 विकेट से यह मैच जीत लिया। इससे पहले मैच में टॉस जीतकर विन्निपेग हॉक्स ने युवराज की टीम को बैटिंग का न्यौता दिया था। चिराग सूरी और हेनरिक्स क्लासें शुरुआती ओवरों में ही आउट हो गए थे। इसके बाद रोड्रिगो थॉमस और युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद नेशनल्स की टीम 200 रन पार कर गई। युवराज ने इस मैच में 26 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। वे मैच के 13वें ओवर में आउट हुए।
|
युवराज की शानदार पारी का VIDEO
टीम के कप्तान युवराज के अलावा रोड्रिगो थॉमस और कीरॉन पोलार्ड ने क्रमशः 65 और 52 रनों का योगदान दिया। लेकिन विन्निपेग हॉक्स की ओर से क्रिस लिन ने केवल 48 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेल डाली जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके लगाए। उनके अलावा सन्नी सोहल ने भी 27 गेंदों पर 58 रन बनाए। विन्निपेग हॉक्स ने मैच की अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की। शाईमान अनवर ने भी टीम की जीत में 43 रनों का योगदान दिया। टोरंटो की टीम की ओर से सलमान नजर और क्रिस ग्रीन ने दो-दो विकेट लिए जबकि युवराज भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
रंगीन मिजाजी पड़ी इमाम उल हक को भारी, PCB की फटकार के बाद उठाना पड़ा ये कदम

फॉर्म में चल रहे हैं युवराज
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब युवराज ने इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी उन्होंने टीम के दूसरे मैच में 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली थी। युवराज की इस पारी की बदौलत टोरेंटो नेशनल्स 2 विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही थी। गौरतलब है कि युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के अलावा आईपीएल को भी जून में अलविदा कह दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
