समाचार पत्र 'द मिरर ' के मुताबिक खुद वुड्स ने एलिन के सामने यह कबूल किया है। वुड्स ने मार्च में मनोवैज्ञानिक सुधार कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में उनसे मिलने पहुंची एलिन को उन महिलाओं की सूची भी सौंपी थी।
पत्र लिखता है, "एलिन जब वुड्स से मिलने सुधार गृह गई थीं, तब वुड्स ने स्वीकार किया था कि पांच वर्ष के वैवाहिक जीवन के दौरान उनके 121 महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहे हैं। वुड्स ने उन 120 महिलाओं के नामों की सूची एलिन को सौंपी लेकिन एक का नाम छोड़ दिया।"
पत्र के मुताबिक जिस महिला का नाम वुड्स ने एलिन को नहीं बताया वह दरअसल, वुड्स की 22 वर्षीया पड़ोसी थी। रेचेल काउड्राइट नाम की यह महिला अपनी मां के साथ वुड्स के पड़ोस में रहती थी। रेचेल के साथ एलिन के भी अच्छे संबंध थे और यही कारण है कि वुड्स रेचेल का नाम उजागर नहीं करना चाहते थे।
इन्हीं खुलासों के बाद ही एलिन ने वुड्स को तलाक देने का फैसला कर लिया। इसके लिए वह अपने वकील के साथ काम कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वुड्स को इस तलाक के बदले एलिन को करोड़ों डॉलर देने पड़ सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।