President XI vs Secretary XI : बेकार गई गांगुली की पारी, जय शाह की टीम ने जीता रोमांचक मैच
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और बोर्ड के कई अन्य अधिकारियों ने BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले एक प्रदर्शनी मैच खेला।। बीसीसीआई अध्यक्ष इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन बीच मुकाबला खेला गया। बीसीसीआई अध्यक्ष की कप्तानी गांगुली ने तो जय शाह ने सेक्रेटरी इलेवन के कप्तान थे। दोनों टीमों के बीच 15 ओवर का यह मैच शुक्रवार (3 दिसंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ, जिसमें गांगुली की धुंआधार पारी बेकार चली गई।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने दिया अंपायरों का साथ, इस कारण अंत में कोहली दिए गए OUT

अरुण और जयदेव ने खेली अहम पारियां
जय शाह की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। बीसीसीआई सेक्रेटरी इलेवन के लिए अरुण धूमल और जयदेव शाह ने अहम पारियां खेलीं। दोनों 92 रनों की साझेदारी की, जिसके दम पर निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 128 रन बना दिए। अरुण ने 36 और जयदेव शाह ने रिटायर्ड होकर 40 रनों की पारी खेली। वहीं जय शाह ने नाबाद 10 रन बनाए। बीसीसीआई अध्यक्ष इलेवन की ओर से गेंदबाजी में गांगुली ने तीन ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि अजहरुद्दीन ने दो ओवर में आठ रन लुटाए।

जय शाह की टीम ने दर्ज की रोमांचक जीत
जवाब में जब लक्ष्य का पीछा करने के लिए गांगुली की टीम उतरी तो सिर्फ 127 रन ही बना पाई। गांगुली की टीम को आखिरी दो ओवर में 14 रन चाहिए थे। हालांकि वे केवल 12 रन ही बना सके, जिस कारण जय शाह की टीम ने एक रोमांचक जीत दर्ज कर ली। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान, गांगुली की टीम ने बिना किसी नुकसान के 50 रन बनाए, जिसमें अविषेक डालमिया (13) और विजय पाटिल (21) ने शीर्ष पर अच्छी पारी खेली। बाद में, देवजीत सैकिया और गांगुली ने बीच के ओवरों में भी साझेदारी की। लेकिन, जय शाह के 3 विकेट उनके मध्यक्रम पर टूट पड़े।

गांगुली की पानी पर फिरा पानी
गांगुली की पारी पर पानी फिर गया। उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। गांगुली ने 6 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। लेकिन उन्हें मैच के नियमों के मुताबिक रिटायर होना पड़ा। मोहम्मद अजहरुद्दीन 2, अविषेक डालमिया 13 रन ही बना सके। अंतिम ओवर में जीत के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष टीम को 14 रन चाहिए थे, लेकिन संजय वर्मा (नाबाद 8 रन) व रियाज रज्जाक (नाबाद 5 रन) टीम को जीत नहीं दिला सके। जय शाह मैच के हीरो साबित हुए जिन्होंने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने अजहरुद्दीन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर शाह ने गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के सूरज लोटलीकर को भी आउट किया। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया स्पिनर जय शाह के तीसरे शिकार बने, जो 13 रन पर आउट हो गए। इस तरह शाह ने 7 ओवर में 58 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
