आईपीएल : वॉर्नर के शतक से दिल्ली ने खड़ा किया विशाल स्कोर (लीड-3)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयर डेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 177 रन बनाए।
दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक ठोंका। उन्होंने नाबाद 107 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में वॉर्नर ने 69 गेंदें खेलीं और नौ चौके व पांच छक्के जमाए।
वॉर्नर के अलावा पॉल कालिंगवुड ने भी अर्धशतक जमाया। वह 45 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए।
इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले तीन ओवरों में ही उसके तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में सहवाग (8 रन), दूसरे ओवर में गंभीर (1 रन) और तीसरे ओवर में दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए।
कोलकाता की तरफ से क्रिस गेल को एक, चार्ल लांगवेल्ट को दो और इशांत शर्मा को एक विकेट मिला।
अब तक दोनों टीमों ने छह-छह मैच खेले हैं। दोनों को तीन मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। रन गति के आधार पर अंक तालिका में कोलकाता पांचवें जबकि दिल्ली छठें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications