IPL 2019: रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना, जानें क्या कर बैठे बड़ी गलती
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के नाैवें मुकाबले में उनकी टीम मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह उनकी टूर्नामेंट में तीन मैचों में दूसरी हार रही थी। लेकिन इस हार के बाद अब रोहित पर 12 लाख का जुर्माना ठोका गया है। जुर्माना इसलिए, क्योंकि वो मैच के दाैरान एक बड़ी गलती कर बैठे थे।
क्या थी वो गलती
दरअसल, मैच रेफरी वेंगालिल नारायण कुट्टी ने रोहित को स्लो ओवर-रेट का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया। आईपीएल के बयान के मुताबिक, 'उनकी टीम ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में पहली बार स्लो ओवर-रेट के नियम का उल्लंघन किया था, इसलिए रोहित शर्मा 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।' इस सीजन में यह पहला मामला है जब स्लो ओवर-रेट के कारण किसी कप्तान पर जुर्माना लगाया गया हो।
बता दें कि मुंबई का अब चाैथा मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। चेन्नई जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। वहीं रोहित जीत हासिल कर फिर से लय वापस पाना चाहेंगे। अब तक खेले तीन में केवल एक मैच जीतकर मुंबई टीम (-0.750 नेट रन रेट) अंकतालिका में छठें नंबर पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
