Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति के आरोपों का SC में किया खंडन, भज्जी भी समर्थन में

नई दिल्ली। सु्प्रीम कोर्ट में आज क्रिकेट प्रशासन को लेकर एक अहम सुनवाई हुई जिसमें बीसीसीआई यानी भारतीय ​क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और लोढ़ा कमेटी आमने-सामने थी।

BCCI का लोढ़ा समिति पर पलटवार

बीसीसीआई ने आज सर्वोच्च न्यायालय में लोढ़ा समिति के सभी आरापों के खिलाफ अपना जवाब दाखिल किया। बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति के उन आरोपों का खंडन किया जिनमें यह कहा गया था कि वह समिति की सिफारिशों को नजरअंदाज कर रहा है।

बीसीसीआई की मानें तो वोटिंग के जरिए लोढ़ा समिति की ​सभी सिफारिशों को नामंजूर करने के लिए बोर्ड अधि​कारी एकमत हुए हैं।

बीसीसीआई ने मामले पर दी सफाई

लोढ़ा समिति और बीसीसीआई के बीच तनातनी के बीच आज बोर्ड ने एक अहम बयान भी दिया। उसने कहा,'हमने जस्टिस आरएम लोढ़ा को 40 मेल भेजे हैं और हम इन्हें कोर्ट में पेश करेंगे। यह हकीकत नहीं है कि हमने लोढ़ा कमेटी के संदेशों को नजरअंदाज नहीं किया।'

यह है जस्टिस लोढ़ा का पक्ष

वहीं दूसरी तरफ जस्टिस आरएम लोढ़ा ने अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया,'हमने उन सभी बातों का जिक्र रिपोर्ट में कर दिया है, जो कि हम कहना चाहते थे। अब इसपर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना है।' ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को कोर्ट बीसीसीआई के खिलाफ कोई सख्त फैसला सुना सकता है।

कोर्ट बीसीसीआई को दे चुका चेतावनी

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, बीसीसीआई लोढ़ा ​समिति की कुछ सिफारिशों को मानने के खिलाफ है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई के खिलाफ सख्त निर्णय लेने के लिए पहले ही चेता चुका है।

भज्जी ने कहा, तमाशा नहीं आईपीएल

वहीं इस मामले पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि,'आईपीएल कोई तमाश नहीं है लोढ़ा सर। यहां नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है और यह लोकप्रिय टूनार्मेंट है।' भज्‍जी के अलावा इरफान पठान और पार्थिव पटेल भी आईपीएल के पक्ष में आए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+