Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जमानत के कुछ घंटे बाद माल्या ने लिया RCB के मैच का लुत्फ, किया खास ट्वीट

नई दिल्ली। लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत पर छूटे भारतीय शराब कारोबारी विजय माल्या आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैच का लुत्फ लेते नजर आए।

माल्या ने दी गेल को खास कीर्तमान पर बधाई

आरसीबी का ये मुकाबला गुजरात लॉयंस के साथ चल रहा था। मैच के दौरान जब आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल ने टी-20 में 10 हजार रन पूरे किए तो माल्या ने ट्वीट करके उन्हें इस खास मुकाम के लिए बधाई दी।

गेल ने टी-20 में पूरे किए 10 हजार रन

गेल ने टी-20 में पूरे किए 10 हजार रन

विजय माल्या ने ट्वीट करके क्रिस गेल को बधाई दी। माल्या ने अपने ट्वीट में कहा कि टी-20 क्रिकेट में अविश्वसनीय 10,000 रन पूरे करने के लिए क्रिस गेल को बधाई। माल्या के इस ट्वीट से साफ पता चलता है कि जमानत पर छूटने के बाद वो आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच टी-20 मैच का लुत्फ ले रहे थे।

कुछ मीडिया संस्थानों की माल्या ने की तारीफ

कुछ मीडिया संस्थानों की माल्या ने की तारीफ

इस दौरान विजय माल्या ने कुछ और ट्वीट भी किए जिसमें उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मुझे खुशी है कि कुछ मीडिया संस्थान जरूरी तथ्य पेश कर रहे हैं। माल्या ने ट्वीट में लिखा कि सामान्य प्रत्यर्पण कार्यवाही के हिस्सों पर गौर करें तो इसमें पासपोर्ट, गिरफ्तारी, जमानत सामान्य प्रक्रिया है।

पहले भारतीय मीडिया पर साधा था निशाना

पहले भारतीय मीडिया पर साधा था निशाना

इससे पहले भी विजय माल्या ने भारतीय मीडिया को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उनपर निशाना साधा था। माल्या ने ट्वीट पर कहा था कि भारतीय मीडिया ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। उनका ये ट्वीट लंदन में उनके गिरफ्तारी और फिर जमानत की प्रक्रिया को लेकर किया गया।

माल्या पर भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार होने का है आरोप

माल्या पर भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार होने का है आरोप

भारतीय बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार चल रहे भारतीय कारोबारी विजय माल्या को लंदन की स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था, बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। वेस्टमिंस्टर कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विजय माल्या आरसीबी के मैच का लुत्फ लेते नजर आए।

लंदन में माल्या को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली थी जमानत

लंदन में माल्या को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद मिली थी जमानत

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल-10 का मैच आरसीबी और गुजरात लॉयन्स के बीच हुआ। इस मैच में गेल ने जहां टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। वहीं मैच के दौरान गेल ने जमकर छक्के भी लगाए। इस मैच का लुत्फ लेते हुए माल्या ने गेल को खास उपलब्धि की बधाई दी। साथ ही अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन को भी देखा। बता दें की आरसीबी के मालिक विजय माल्या ही हैं।

इसे भी पढ़ें:- जमानत के बाद विजय माल्या ने साधा भारतीय मीडिया पर निशाना

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+