Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अल्जीरियाई खिलाड़ी ने महिला पत्रकार को घूंसा मारा

लंदन। अल्जीरिया के एक फुटबाल खिलाड़ी द्वारा वहां की एक महिला पत्रकार के चेहरे पर घूंसा मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक बुधवार को अमेरिका के साथ खेले गए फीफा विश्व कप-2010 के ग्रुप मुकाबले के बाद अल्जीरियाई स्टार खिलाड़ी राफिक सैफी ने अल्जीरिया के सबसे बड़े समाचार पत्र के लिए काम करने वाली एक महिला पत्रकार को घूंसा मारा था।

पत्र के मुताबिक सैफी ने 'कंपटीशन' के लिए काम करने वाली पत्रकार आसमा हालिमी को मैच के बाद मारा था। हामिली का कहना है कि सैफी पहले की एक घटना को लेकर उनसे नाराज थे और मैच हारने के बाद वह नाराजगी दोगुनी हो गई थी। लिहाजा सैफी ने वह नाराजगी उन पर ही उतार दी।

क्लिक करें- फीफा स्‍पेशल पेज

हामिली ने कहा, "मैं मैच के बाद अल्जीरियाई खिलाड़ियों का इंतजार कर रही थी। उनके आते ही मैंने उनसे बात करना शुरू किया कि अचानक किसी ने मेरे मुंह पर तमाचा जड़ दिया। मैंने देखा वह सैफी था।"

हामिली ने फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा से इस मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है। हामिली का कहना है कि सैफी उनसे इसलिए नाराज थे क्योंकि विश्व कप के दौरान उन्होंने उनकी फ्रांसीसी पत्नी के बारे में एक सनसनीखेज खबर प्रकाशित की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+