Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय क्रिकेटरों ने जमकर मनाई होली, माइकल क्लार्क पर भी चढ़ा गुलाल का रंग, तस्वीरें

नई दिल्ली। सोमवार को पूरे देश ने जमकर होली मनाई, आम से लेकर खास तक सभी होली के रंगों में सराबोर दिखे तो भला हमारे क्रिकेटर्स होली से कैसे दूर रहते, इसलिए भारतीय क्रिकेटर्स ने भी जमकर होली खेली।

लेकिन इस होली के गुलाल का रंग उस वक्त और चोखा हो गया, जिस वक्त हमारे मेहमान और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने भी होली के रंग और ठंडई का मजा लिया और अपने चेहरे पर अबीर को जगह दी।

आइए एक नजर क्रिकेटर्स की होली पर...

भारतीय स्टार स्पिनर हरभजन सिंह

भारतीय स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने होली का त्योहार अपने परिवार वालों के साथ मनाया, उनके लिए होली का जश्न दो-गुना था क्योंकि 13 मार्च को उनकी धर्मपत्नी गीता बासरा का जन्मदिन भी था, इसलिए भज्जी ने अपनी इस खास होली को यादगार बना दिया।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अपनी वाइफ प्रियंका और बेटी ग्रेसिया के साथ होली सेलिब्रेट की।

माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल क्लार्क ने भी होली का जमकर मजा लिया, क्लार्क इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

उमेश यादव

उमेश यादव

फास्ट बॉलर उमेश यादव ने भी वाइफ तान्या को गुलाल लगाते कलरफुल होली मनाई। प्लेयर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन के फोटोज भी शेयर किए।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने भी जमकर होली खेली, वो तो काफी मस्ती के मूड में दिखे और उन्होंने काफी डांस भी किया।

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी होली के मौके पर ट्विटर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी,उन्होंने ट्वीट करते हुए एक डॉग की तस्वीर शेयर करते लिखा कि सभी को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकानाएं, होली के जश्न में बेजुबानों का ख्याल रखें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+