Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रमीज राजा ने उठाया धोनी पर सवाल, मचा बवाल, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली। एक बार फिर से पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ रमीज राजा ने कुछ ऐसा कहा जिस पर भारतीय क्रिकेट फैंस उन पर बुरी तरह से भड़क गए हैं, वजह है रमीज राजा का भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिए गए 'ए' ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट पर सवाल खड़ा करना।

टेस्ट मैच को बचाया जा सके

टेस्ट मैच को बचाया जा सके

दरअसल पाकिस्तान के इस पूर्व खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से निवेदन किया है कि हर साल में दो महीने का वक्त सिर्फ टेस्ट मैचों के लिए तय कर दिया जाना चाहिए, ताकि खेल के इस सबसे लम्बे फॉरमैट को बचाया जा सके। लोगों का आईपीएल और टी20 के कारण क्रिकेट के इस लंबे फार्मेट के प्रति लगाव कम होता जाता जा रहा है, जो कि सही नहीं है।

 बीसीसीआई और पीसीबी

बीसीसीआई और पीसीबी

बैट छोड़कर इन दिनों क्रिकेट की कमेंट्री कर रहे रमीज राजा ने अपनी बात में ये भी कहा कि बीसीसीआई और पीसीबी को इस बात में महत्वपूर्ण रोल अदा करना होगा, हमें टेस्ट क्रिकेट के दर्जे को सम्मान देना होगा, और उसे स्वीकार करना होगा और यह क्रिकेट बोर्डों की ओर से होना चाहिए।

 धोनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं

धोनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं

उन्होंने उदाहरण के तौर पर, एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी का नाम लिया, रमीज राजा ने कहा कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, फिर भी बीसीसीआई द्वारा उन्हें 'ए' ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है और ठीक उसी तरह शाहिद आफरीदी क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, फिर भी पीसीबी ने उन्हें 'ए' ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

भारतीय प्रशंसकों को नागवार गुजरा

रमीज राजा का इस तरह से धोनी पर टिप्पणी करना भारतीय प्रशंसकों को नागवार गुजरा और उसके बाद तो बवाल मचना तय ही था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रमीज राजा को निशाना बनाया तो कुछ लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

धोनी की इज्जत करने की नसीहत

कुछ ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की इज्जत करने की नसीहत दी, और कुछ ने कहा कि वो सालों बाद चैम्पियन्स ट्रॉफी में भारतीय टीम पर पाकिस्तान को मिली जीत का जश्न मनाएं ना कि धोनी जैसे खिलाड़ी पर अपनी टिप्पणी करें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+