हरारे। जिम्बाब्वे दौरे पर तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया टी-20 मैच में जीत के इऱादे से मैदान में आज उतरेगी। कप्तान धोनी टी-20 मैच को जीतकर एक और सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी। केदार जाधव और मनीष पांडे जिन्होंने पिछले साल भी जिम्बाब्वे के दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।
धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया की सीरीज जीत की पूरी लिस्ट
हालांकि यह सीरीज 1-1 से ड्रा हो गयी थी , इस दौरे पर भारत की टीम अजिंक्या रहाणे के नेतृत्व में आयी थी। लेकिन धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने की प्रबल दावेदार के तौर पर मैदान में उतरेगी। इस मैच में जयंत यादव, जयदेव उनादकद, मंदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। केएल राहुल जैसे खिलाड़ी जोकि अभी तक अपने फॉर्म में नजर नहीं आये हैं उनपर आज के मैच में निगाह रहेगी।
टीम इंडिया की गेंदबाजी की कमान धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमरा और बरिंदर सरन संभालेंगे। वहीं अगर धोनी सरन को आराम देते हैं जयदेव उनादकद को टीम में जगह मिल सकती है। युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल की फिरकी अभी भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। लेकिन धोनी जयंत यादव को भी मौका दे सकते हैं। मैच शाम 4.30 बजे हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में खेला जाएगा, जिसका प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर होगा।
टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी, केएल राहुल, फैज फैजल, मनीष पांडे, करुन नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, मनदीप सिंह, रिशी धवन, जसप्रीत बुमरा, जयंत यादव, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकद, धवल
कुलकर्णी, अक्षर पटेल
जिम्बाब्वे
ग्रीम क्रीमर(कप्तान), तेंदई चतारा, चामू चिभाभा, एल्टन चिगुंबरा, तेंडई चिसोरो, क्रेग इरविन, नेवील मैडजिवा, टिमीसेन मरूमा, हैमिल्टन मसकजदा, वेलिंगटन मसकजदा, पीटर मूर, ट्वांडा मुपारिवा, रिचर्ड मुटुंबामी, तौरई मुजरबानी, वुसीमुजी सिबंदा, सिकंदर रजा, डोनाल्ड तिरिपानो, सीन विलियंस