Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखें: कैप्टन धोनी की बेटी जिवा की पहली झलक

नई दिल्ली। और आखिरकार टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी की पहली बेटी बेबी जिवा की पहली झलक लोगों के सामने आ ही गई। धोनी की पत्नी और जिवा की लविंग मॉम साक्षी सिंह धोनी ने सोमवार देर रात ट्विटर पर बेबी की तस्वीर पोस्ट की है, हालांकि इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है बल्कि उसके नन्हें हाथ दिखायी पड़ रहे हैं जो अपनी मां की कलाइयों को छू रहे हैं। साक्षी ने पिक्चर का टाइटल दिया है bundle of joy... और साथ ही लोगों को उनकी दुआओं के शुक्रिया अदा किया है।

गौरतलब है कि 9 फरवरी को साक्षी ने अपनी पहली संतान को गुड़गांव के निजी अस्पताल में जन्म दिया था। जिवा के पापा यानी की टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने अब तक अपनी बेटी का साक्षात दीदार नहीं किया है क्योंकि वो इस समय विश्वकप के लिए आस्ट्रेलिया में हैं।

जब उनसे पूछा गया था कि क्या वो अपनी बेटी से मिलने के लिए इंडिया जा रहे हैं तो धोनी ने कहा था कि मैं आज अपनी बेटी के जन्म पर बहुत ज्यादा खुश हूं लेकिन अभी मैं भारत नहीं जा सकता हूं क्योंकि इस समय मैं अपने देश की ड्यूटी कर रहा हूं, भारत की जनता इस समय मुझे बेहद ही आशा भरी निगाहों से देख रही है ऐसे में, मैं उनकी आशा को अधर में तो नहीं छोड़ सकता हूं। बाकी चीजें वेट कर सकती हैं लेकिन विश्वकप नहीं करेगा।

यहां आपको बता दें कि जैसे ही साक्षी ने बेटी जिवा की तस्वीर ट्विट की है एक बार फिर से उन्हें बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+