IND vs AUS: पुणे टेस्ट में कंगारूओं का शिकार करने उतरेगी विराट सेना

पुणे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरूवार को यहां के महाराष्ट्र स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व के नंबर 1 और नंबर 2 की टेस्ट टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले के काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आइए विस्तार से चर्चा करते हैं पुणे स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच की...

पहली बार टेस्ट मैच

पहली बार टेस्ट मैच

आपको बता दें कि पुणे स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेला जा रहा है, इससे पहले यहां दो टी20 और दो वनडे मैच हो चुके हैं, जिसमें इंडिया ने दो और 1-1 श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।

अब तक 90 टेस्ट

अब तक 90 टेस्ट

वर्ल्ड की नंबर वन टेस्ट टीम भारत और नंबर दो टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 90 टेस्ट खेले जा चुके हैं। इसमें भारत ने 24 मैच जीते, 40 हारे और एक टाई रहा है जबकि 25 मैच ड्रा रहे।

भारत का पलड़ा भारी

भारत का पलड़ा भारी

टीम इंडिया पिछले 19 मैचों से अजेय है और दूसरा उसे घरेलू सपोर्ट भी है, ऐसे में कंगारूओं पर मैच का खासा दवाब है। टीम इंडिया इससे पहले न्यूजीलैंड को 3-0, इंग्लैंड को 4-0 और बांग्लादेश को 1-0 से हरा चुकी है।

कोहली का बल्ला आग उगल रहा

कोहली का बल्ला आग उगल रहा

वैसे तो इस समय पूरी टीम इंडिया जबरदस्त फार्म में है लेकिन फिर भी कंगारूओं की निगाहें कप्तान कोहली पर निश्चित रूप से हैं क्योंकि कोहली का बल्ला इस वक्त आग उगल रहा है। विराट पिछली चार श्रृंखलाओं में चार दोहरे शतक जड़ चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा

रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा

भारत के अच्छे प्रदर्शन में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की अहम भूमिका रही है। इस बार भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इनसे काफी उम्मीदें हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और कोच डैरेन लेहमैन ने माना है कि ये सीरीज उनकी टीम के लिए बहुत टफ होगी, लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है।

भारत

भारत

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद और हार्दिक पंड्या।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, एशटन एगर, जैकसन बर्ड, पीटर हैंड्सकोंब, जोश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीफन ओकीफी, मैथ्यू रेनशा, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वीपसन और मैथ्यू वेड।

Story first published: Wednesday, February 22, 2017, 16:41 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+