For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की अगुवाई में वेस्टइंडीज का रण जीतने उतरेगी टीम इंडिया

एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया आज पहला टेस्ट मैच खेलेगी। टीम इंडिया लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया के नये मुख्य कोच अनिल कुंबले की अगुवाई में भारतीय टीम पहला मैच खेलेगी। कुंबले को टीम की कोचिंग की कमान संभाले तीन हफ्ते से अधिक समय हो गये हैं और टीम के साथ अच्छा खासा समय नेट्स और आउटिंग में बिता रहे हैं।

बल्लेबाजों की सोच को बदलने के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं कुंबले

इस दौरान कुंबले ने खिलाड़ियों के साथ बेहतर संवाद करे की हर संभव कोशिश की है, पहले उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ड्रम बजाया, फिर खिलाड़ियों को बेंगलुरू में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों के साथ फिटनेस व योगा पर खासा ध्यान दिया।

वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद भी कुंबले ने खिलाड़ियों के बीच बेहतर समन्वय को स्थापित करने के लिए बॉडिंग सेशन किया जहां खिलाड़ियों ने सेंट कीट्स के बीच पर जमकर मस्ती की और कुंबले ने खिलाड़ियों को अपनी फोटोग्राफी का कौशल भी दिखाया।

वेस्टइंडीज दौरे पर 2007 में द्रविड़ की अगुवाई व 2011 में धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी ऐसे में कप्तान कोहली वेस्टइंडीज के दौरे पर जीत की हैटट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगे। इसके अलावा कोहली लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीतने पर भी नजर बनाये हुए हैं।

इससे पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका को 2-1 से व दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं कि वह वेस्टइंडीज के दौरे पर भी इस प्रदर्शन को जारी रखे। वेस्टइंडीज बोर्ड इलेवन के खिलाफ खेले गये दो वार्म मैच में जिस तरह से धीमी पिच रही उसे देखते हुए भारतीय स्पिन गेंदबाजों पर जीत में अहम भूमिका होगी।

टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, इशांत शर्मा,

वेस्टइंडीज
जेसन होल्डर, क्रेग ब्रैथवेट, राजेंद्र चंद्रिका, डरेन ब्रावो, मर्लोन सैमुअल्स, जर्मैन ब्लैकवुड, रोस्टन चेज, लियोन जॉनसन, शेन डोरिच, देवेंद्र विष्णु, कॉर्लोस ब्रैथवेट, शैनन गैब्रियल, मिगुअल कमिंस

मैच सुबह 7.30 बजे शुरु होगा लेकिन भारतीय समय के अनुसार शाम को 7.30 बजे देखा जा सकेगा मैच का प्रसारण टेन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+