Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

TEST RANKING: अश्विन फिर बने नंबर वन गेंदबाज, टॉप 10 बल्लेबाजों में रहाणे शामिल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज हो गए हैं। इंदौर टेस्ट से पहले अश्विन तीसरे स्थान पर थे। आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा रैंकिंग में अश्विन नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।

इंदौर टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 13 विकेट (6/81, 7/59) चटकाने वाले अश्विन ने टेस्ट रैंकिंग में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा है। अश्विन ने 900 प्वाइंट्स के साथ टेस्ट में नंबर वन गेंदबाज की रैंक हासिल की। उनके बाद 878 प्वाइंट्स के साथ स्टेन दूसरे और 870 प्वाइंट्स के साथ एंडरसन तीसरे स्थान पर हैं। चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमश: इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और श्रीलंका के रंगना हेराथ हैं।

पढ़ें: पति के हाथ लगी एयरहोस्टेस की 'सेक्स डायरी', खुले विमान के अंदर के कई 'राज'

नंबर वन ऑलराउंडर भी बने अश्विन
आईसीसी की ऑलराउंडर लिस्ट में भी अश्विन नंबर वन पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं।

टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज
इंदौर टेस्ट में 188 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं। रहाणे टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर पहुंचे हैं। वह छठे नंबर पर हैं। लिस्ट में ऑस्टेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले और इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला काबिज हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 14वें और कप्तान विराट कोहली 16वें नंबर हैं।

पढ़ें: बेनकाब हुआ जिगोलो रैकेट और विदेशी महिलाओं को मसाज देने के नाम पर चल रहा 'गंदा धंधा'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+