Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मंत्री को बंदर कहकर मुश्किल में फंसे मलिंगा, जांच शुरू

श्रीलंका । श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। दरअसल मलिंगा पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका के एक मंत्री दयासिरी जयसेकरा की तुलना 'बंदर' से की है। मंत्री को जब ये बात पता चली तो उन्होंने मलिंगा के खिलाफ जांच बिठा दी। लसिथ मलिंगा के खिलाफ अनुशासन हीनता की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका सरकार के खेल मंत्री जयसेकरा ने लंकाई खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अपनी बढ़ी हुई तोंद के चलते लंकाई खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में कई कैच टपकाए थे। इनमें पाकिस्तान के कप्तान सरफराज के कैच भी शामिल हैं। सरफराज की उसी पारी के चलते श्रीलंका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई थी। मलिंगा ने इस मैच में केवल एक विकेट लेकर 52 रन लुटाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी में हारकर अपने देश लौटे मलिंगा ने एक टीवी शो में ये आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मलिंगा ने कहा था कि "कुर्सी से चिपके रहने वाले मंत्री को क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे कोई बंदर एक तोते के घोंसले के बारे में कुछ नहीं जानता।"

आपको बता दें कि इससे पहले मंत्री जयसेकरा ने कहा था, "एक क्रिकेटर के लिए आम तौर पर शरीर में फैट की मात्रा लगभग 16 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन हमारे खिलाड़ियों में 25 प्रतिशत से अधिक है। मैं चाहता हूं कि परिणाम का विश्लेषण किया जाए और भविष्य में कोई भी ऐसा खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाएगा जिसका फैट 16 प्रतिशत से ऊपर है।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+