KKRvGL: गुजरात ने केकेआर को 4 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लॉयंस के बीच इस सीजन में अभी तक एक मैच खेला गया है जिसमें गुजरात को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। सात अप्रैल को हुए मैच में कोलकाता ने गुजरात को 10 विकेट से हराकर रिकार्ड जीत हासिल की थी। केकेआर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है जबकि गुजरात की टीम अपने पांचों में से एक जीतकर प्वाइंट टैली में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है। आज के मुकाबले में केकेआर का पलड़ा भारी माना जा रहा था क्योंकि एक तो केकेआर अपने होम ग्राउंड में केल रही है और दूसरा यह कि केकेआर ने अभी तक के अपने सभी मैचों में खेल के सभी स्तरों पर बेहतर परफॉर्म किया है। फिर चाहें वो गेंदबाजी हो बैटिंग हो या फिर फील्डिंग।
हालांकि गुजरात के लिए खुसी की एक ही बात हो सकती वो ये कि उसका बैटिंग परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हुआ है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात ने जबरदस्त बैटिंग का नमूना पेश किया था। मैक्कुलम और युवा बल्लेबाज इशान किशन फॉर्म में है तो कप्तान रैना भी जबरदस्त कैमियो दिखाने का माद्दा रखते हैं।
केकेआर निर्दारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल की।
पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेटः-
- गुजरात ने केकेआर को 4 विकेट से हराया
- गुजरात को लगा छठा झटका, रैना आउट, कुलदीप यादव ने लिया विकेट, 46 गेंदों में बनाए 84 रन
- रैना की फिफ्टी, गुजरात का स्कोर 140 के पार
- गुजरात को लगा पांचवां झटका, ड्वेन स्मिथ आउट, उमेश यादव ने लिया विकेट
- गुजरात को लगा चौथा झटका, इशान किशन आउट, कुलदीप यादव ने लिया विकेट
- गुजरात के तीन विकेट गिरे, स्कोर 100 के पार
- गुजरात को लगा तीसरा झटका, दिनेश कार्थिक आउट, क्लटर-नाइल की गेंद पर हुए आउट
- गुजरात को लगा दूसरा झटका, मैक्कुलम आउट, 33 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर हुए कैच आउट
- बारिश के बाद मैच शुरू, गुजरात की अच्छी शुरआत
- 10 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा खेल
- बारिश रुकी, जल्द शुरू होगा मैच,कवर हटाए जा रहे हैं।
- के कारण मैच रुका, गुजरात का स्कोर 60 के पार
- गुजरात को लगा पहला झटका, एरॉन फिंच आउट, कल्टर-नाइल की गेंद पर मनीष पांडेय ने लपका कैच, 15 गेंदों में बनाए 31 रन
- ड्वेन स्मिथ की जगह आज पहली बार गुजरात की तरफ से ओपनिंग के लिए एरॉन फिंच आए
- 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुजरात के शेर
- केकेआर ने गुजरात को दिया 188 रनों का लक्ष्य
- केकेआर को लगा पांचवा झटका, सूर्यकुमार यादव रन आउट
- केकेआर को लगा चौथा झटका, मनीष पांडे आउट, बासिल थंपी ने लिया विकेट
- केकेआर को लगा तीसरा झटका, उथप्पा आउट, प्रवीण कुमार की बॉल पर मैक्कुलम ने लपका कैच
- रॉबिन उथप्पा ने जड़ी शानदार फिफ्टी, केकेआर का स्कोर 150 के पार
- केकेआर को लगा दूसरा झटका, कप्तान गंभीर आउट, फॉकनर ने लिया विकेट
- केकेआर का स्कोर 100 के पार, उथप्पा-गंभीर क्रीज पर
- केकेआर को लगा पहला झटका, सुनील नरेन आउट, 17 गेंदों में बनाए 42 रन। रैना ने लिया विकेट
- सुनील नरेन की ताबड़तोड़ बैटिंग, 11 गेंदों में 7 चौके
- कोलकाता की तेज शुरआत, दो ओवरों में बनाए 29 रन
- गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
- (प्लेइंग इलेवन):- ब्रेंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), आरोन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉकनर, प्रवीण कुमार, बासिल थम्पी, धवल कुलकर्णी।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):- गौतम गंभीर (कप्तान), कॉलिन डे ग्रैंडहाम, रॉबिन उथप्पा (विकेट कीपर), मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक, सुनील नारायण, कुलदीप यादव, नाथन कोल्टर-नाइल, उमेश यादव।
क्या आप जानते हैंः-
- आईपीएल के पिछले सीजन (2016) में गुजरात ने केकेआर को दोनों मैचों में करारी शिकस्त दी थी।
- इस सीजन में केकेआर ने गुजरात को बुरी तरह 10 विकेट से हराया था।
- गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा टी -20 क्रिकेट में 2000 रनों की साझेदारी पूरी करने से मात्र 8 रन पीछे हैं। टी20 क्रिकेट में दो हजार रनों की साझेदारी करने वाली ये चौथी जोड़ी होगी।
- गुजरात लायंस को पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने नौ मैचों में से आठ में हार मिली है।
- केकेआर की टीम ने रनों का पीछा करते हुए ईडन गार्डन्स में पिछले 11 मैचों में जीत हासिल की है।
- केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल के इस सीजन में औसतन हर 3.6 गेंद पर एक बाउंड्री लगा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
