#INDvENG: तीसरे टेस्ट में रिद्धिमान साहा की जगह लेंगे पार्थिव पटेल
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर क्रिकेट के मैदान से आ रही है, पार्थिव पटेल तीसरे टेस्ट मैच में रिद्धिमान साहा की जगह लेंगे। मालूम हो कि विशाखापट्टनम में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रिद्धिमान साहा चोटिल हो गए थे। मालूम हो कि 32 वर्षीय पार्थिव पटेल पूरे 8 साल बाद भारतीय टीम के लिए वापसी करने जा रहे हैं, उन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 30 के औसत से 683 रन बनाए हैं।
आपको बता दें कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। टीम में गौतम गंभीर को जगह नहीं मिली है और इस एक परिवर्तन को छोड़कर टीम में और कोई बदलाव नहीं है।
आपको बता दें कि शनिवार को मोहाली में इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 8 से 12 दिसम्बर तक मुम्बई में और पांचवां 16 से 20 दिसम्बर तक चेन्नई में खेला जाना है।
टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, पार्थिव पटेल, करुण नायर, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, उमेश यादव, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या।
#FLASH Parthiv Patel to replace Wriddhiman Saha for the 3rd Test to be played against England in Mohali. #INDvENG
— ANI (@ANI_news) 23 November 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
