हरारे। अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को जब हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा और आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने उतरेगी तो उसका मकसद जिम्बाब्वे से अविजित रहते हुए वापसी करने का होगा।जिम्बाब्वे को तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से हराने के बाद भारत ने दो मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच भी शुक्रवार को जीत लिया।