पार्टी मनीष मल्होत्रा की और महफिल लूट ले गए विराट-अनुष्का, गजब क्या जोड़ी है...
मुंबई। एक है क्रिकेट का जगमगाता सितारा और एक है बॉलीवुड की चंचल हसीना, जी हां..आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की।
जो जब भी साथ आते हैं, फसाना बन ही जाता है, क्रिकेट और सिनेमा के इस कॉकटेल कपल को हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 50वें जन्मदिन पर स्पॉट किया गया। दोनों इस पार्टी में इतने हसीन नजर आए कि महफिल ही लूट ले गए और जिसका नतीजा ये हुआ कि पार्टी मनीष की थी और सेंटर ऑफ अटरेक्शन ये दोनों बन गए।
फिल्ममेकर करण जौहर की ओर से आयोजित इस बर्थडे पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक और गोल्डन था, इसलिए विराट और अनुष्का दोनों ने ब्लैक पहन रखा था, जिसमें दोनों गजब के खूबसूरत लग रहे थे।
हाथों में हाथ थामे जब दोनों पार्टी में साथ दिखे तो हर किसी की नजर बस इन्हीं दोनों पर अटक गई, दोनों पार्टी में काफी खुश नजर आ रहे थे और दोनों ने पार्टी में काफी वक्त भी गुजारा।
One more Video of Virat & Anushka ❤@imVkohli & @AnushkaSharma #Virushka pic.twitter.com/0XqsgpZrAu
— Virushka FC™ (@VirushkaWorld) 6 December 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


