Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंक्रीमेंट से खुश नहीं विराट, बीसीसीआई से सैलरी पांच करोड़ करने की मांग

नई दिल्ली। हाल ही में बीसीसीआई की भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी में की गई बढ़ोत्तरी से भारत के कप्तान विराट कोहली खुश नहीं हैं। भारतीय क्रिकेटर्स ने बीसीसीआई से अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है कि वैश्विक स्‍तर के हिसाब से उनकी तनख्वाह कम है।

दो से बढ़ाकर पांच करोड़ हो सैलरी

दो से बढ़ाकर पांच करोड़ हो सैलरी

फर्स्‍ट पोस्‍ट की खबर के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने ए ग्रेड के खिलाड़ियों को बोर्ड से पांच करोड़ रुपये सालाना सैलेरी देने की मांग की है। कप्तान ग्रेड बी के लिए तीन करोड़ और ग्रेड सी के लिए डेढ़ करोड़ रुपए चाहते हैं। साथ ही कोहली की ओर से रखी गई मांग में कहा गया है कि टेस्‍ट और वनडे व टी20 क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर्स के लिए दो अलग-अलग कॉन्‍ट्रेक्‍ट हो। इससे अलग-अलग रकम मिलेगी। भारतीय क्रिकेटर्स सालाना वेतन के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आते हैं। उनसे ज्‍यादा इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर्स को सैलेरी मिलती है।

5 अप्रैल को होगी बैठक

5 अप्रैल को होगी बैठक

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई सीओए ने खिलाडियों की इस मांग को ठुकराया नहीं है। सीओए के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारियों को ये बात पता है. सीओए ने बीसीसीआई के वर्तमान पदाधिकारियों को 5 अप्रैल के दिन हैदराबाद बुलाया है। बीसीसीआई 2016-17 के वर्ष में 509.13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी भी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं।

बीसीसीआई ने हाल ही में दोगुनी की है सैलरी

बीसीसीआई ने हाल ही में दोगुनी की है सैलरी

आपको बता दें कि इस साल बीसीसीआई ने तीनों ग्रेड के खिलाड़ियों की सैलरी दोगुनी कर दी है लेकिन खिलाड़ी इससे खुश नहीं हैं। नए अनुबंध में ग्रेड ए के खिलाडियों को वार्षिक 2 करोड़ रुपए, ग्रेड बी के खिलाडियों को 1 करोड़ रुपए और ग्रेड सी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बीते साल ये रकम ग्रेड ए के लिए 1 करोड़, बी के लिए 50 लाख और सी के लिए 25 लाख थी। बीसीसीआई ने टेस्ट मैच के लिए फीस 15 लाख, एकदिवसीय के लिए छह लाख और टी-20 के लिए 3 लाख कर दी है।

नए अनुबंध में कौन किस ग्रेड में

नए अनुबंध में कौन किस ग्रेड में

खिलाड़ियों के नए ग्रेड इस प्रकार हैं। ग्रेड ए के खिलाड़ी- विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, अंजिक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, मुरली विजय ग्रेड बी- रोहित शर्मा, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, मुहम्मद शमी, इंशात शर्मा, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, जसप्रीत बुमराह, युवराज सिंह ग्रेड सी- शिखर धवन, अंबाती रायडू, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, करुण नायर, हार्दिक पटेल, आशीष नेहरा, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, पार्थिव पटेल, जंयत यादव, मनदीप सिंह, धवल कुलकर्णी, शर्दुल ठाकुर, रिषभ पंत।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+