-Staff
नई दिल्ली, 27 नवंबर: मुंबई में बुधवार की रात दस से अधिक आतंकवादी हमलों के बाद यहां के होटल ताज, नरीमन हाउस और होटल ओबरॉय में चल रही मुठभेड़ के मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आखिरकार स्वदेश वापस लौटने का अपना निर्णय सुना दिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेसवार्ता में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मैच अब नहीं होंगे। हालांकि दिसंबर में प्रस्तावित टेस्ट सीरीज पर अंतिम निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है।
काफी वक्त तक इंग्लिश टीम प्रबंधन को दौरा रद्द न करने के लिए मनाने के बाद आखिरकार बीसीसीआई ने भी इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसी के साथ इस श्रंखला पर भारत ने 5-0 से कब्जा कर लिया है।
बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन ने पत्रकारों को बताया कि हमने गुवाहाटी और नई दिल्ली में खेले जाने वाले एकदिवसीय मैचों को रद्द करने का इंग्लैंड टीम प्रबंधन का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।
भारत और इंग्लैंड की टेस्ट टीमों के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की सीरीज पर श्रीनिवासन ने उम्मीद जताई है कि टेस्ट सीरीज अपने नियत समय पर आयोजित होगी।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, November 27, 2008, 17:30 [IST]
Other articles published on
Nov 27, 2008