बढ़त हासिल करने के लिए राजकोट में दम लगायेगी धोनी ब्रिगेड
राजकोट। आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जायेगा। इंदौर वन डे जीतने के बाद इंडिया के हौसले बुलंद हैं और उसका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ गया है जिसकी वजह से आज राजकोट के मैदान पर टीम इंडिया जीतने के इरादे से ही उतरेगी, उसका पूरा फोकस सीरीज में बढ़त बनाने को लेकर होगा।
इस समय राजकोट शहर पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो चुका है क्योंकि पटेलों ने आज प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है इसलिए मैच के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाये गये हैं। मैच दिन के 1:30 बजे शुरू होगा। सीरीज में इस समय दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
रोचक इतिहास
- राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर अब तक केवल दो मैच खेले गये हैं और वो हैं एकदिवसीय और टी-20।
- इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में भारत को हार मिली है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में भारत को जीत प्रदान हुई थी।
- इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने इस मैदान पर साल 2013 में वनडे खेला था।
- इस हारने वाले वनडे में तब .युवराज सिंह,गौतम गंभीर और सुरेश रैना ने अर्धशतक ठोंके थे।
- इसलिए आज- सुरेश रैना से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
