INDvAUS 2ND ODI: भुवनेश्वर के तेज शॉट से जमीन पर गिरे पांड्या, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी दिखे चिंतित
नई दिल्लीः कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरा वनडे मैच के दौरान हार्दिक पांड्या को चोट लग गई। भारतीय पारी के 46 ओवर के दैरान पांड्या को गेंद लगी और वो जमीन पर गिर गए। हालांकि वो ठीक हैं। पांड्या नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे तभी भुवनेश्वर कुमार शॉट मारा और गेंद पांड्या को लगी। गेंद पांड्या के लगने से खेल कुछ देर तक रुका रहा।
हालांकि पांड्या तुरंत खड़े हो गए। बता दें हार्दिक पांड्या ठीक हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के जाने जाने वाले पांड्या आज के मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। गेंद लगने से पहले भी पांड्या धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे थे। चोट लगने के बाद पांड्या ने बड़े शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच दे बैठे। पांड्या ने 20 रन बनाए।
इससे पहले मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 92 रनों की पारी खेली। आज अगर विराट शतक बना लेते तो वो सचिन के बाद वनडे में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते।
ये कोई पहला मौका नहीं हैं जब विराट कोहली 90 और 100 के बीच आउट हुए हों। इससे पहले विराट कोहली वनडे में चार बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए हैं।
साल 2010 में मीरपुर में वो बांग्लादेश के खिलाफ 91 रन पर आउट हो गए थे, वहीं 2011 में वेस्टइंडिज के खिलाफ 94 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। दो साल बाद साल 2013 में भी फिर से इसी देश के खिलाफ विराट 99 पर आउट हो गए थे।
वहीं कंगारूओं के खिलाफ साल 2016 में 91 पर आउट हो चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
