हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में जीत के बाद टीम इंडिया बुलंद हौसले के साथ तीसरे टी-20 में जीत के साथ ही सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सीरीज में एक मैच जीतने के साथ ही 1-1 से बराबरी पर दोनों टीम इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेंगी। लेकिन जिस तरह से दूसरे टी-20 में भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की उसे देखते हुए भारत का पलड़ा भारी लग रहा है।
टीम इंडिया-जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी-20 में बने 5 अहम रिकॉर्ड
वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद भारत टी-20 सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगा। लेकिन इस जीत के लए भारतीय टीम को पहले टी-20 मैच की गलतियों को दोहराने से बचना होगा। टीम इंडिया के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में मंदीप सिंह, बरिंदर सरन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमरा पर इस सीरीज को जीतने की जिम्मेदारी होगी।
अपने पहले ही मैच में जिस तरह से बरिंदर सरन ने सिर 10 रन देकर चार विकेट हासिल किये उससे उनके हौसले काफी बुलंद होंगे। जबकि केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाजी को मजबूती देने में कामयाब साबित होते हैं टीम को सीरीज में जीत हासिल हो सकती है। हालांकि जिम्ब्बाब्वे को टीम इंडिया कम आंकने की गलती नहीं करेगी। धोनी खुद भी कह चुके हैं टी-20 मैच में कोई भी जीत सकता है और अंतर्राष्ट्रीय टीमों का सम्मान होना चाहिए।
वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर इस सीरीज में जीत के साथ खत्म करना चाहेंगे। दूसरे मैच में हार के बाद क्रेमर ने कहा कि लगातार गिरते विकेट की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने पिच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पिच अपेक्षा के अनुसार नहीं खेली। टीम इंडिया को चुनौती देने के लिए जिम्बाब्वे की ओर से चामू चिभाभा, हैमिल्टन मसकजदा, सिकंदर राजा, ई चिगुंबरा औऱ मैलकॉम को अहम भूमिका निभानी होगी।
भारत
लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अक्षर पटेल, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, यजुवेंद्र चहल।
जिम्बाब्वे
चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा बट, मैक्लम वालेर, एल्टन चिगम्बुरा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, ग्रेम क्रेमर, नेविल माद्जीवा, तौरेई मुजाराबानी और डोनाल्ड तिरिपानो।