PBL auction: सिंधु-सायना नहीं एचएस प्रणय सबसे महंगे बिके, जानिए खास बातें
हैदराबाद। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की तीसरे सत्र की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने एचएस प्रणय। प्रणय को अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने 62 लाख रुपये में खरीदा जबकि उनकी पिछले साल कीमत 25 लाख थी। प्रणय के अलावा श्रीकांत की धूम रही, इन दोनों खिलाड़ियों के आगे सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु और शटलर क्वीन सायना नेहवाल की चमक फीकी ही रही। श्रीकांत को अवध वॉरियर्स ने 56.1 लाख रुपये में खरीदा।
22 दिसंबर, 2017 से 14 जनवरी, 2018 तक
चेन्नई स्मैशर्स ने ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू को 48.75 लाख रुपये में टीम में बनाए रखा, जबकि सायना को अवध वॉरियर्स ने 41.25 लाख रुपये में टीम में बरकरार रखा। आपको बता दें कि पीबीएल का तीसरा सत्र 22 दिसंबर, 2017 से 14 जनवरी, 2018 तक चलेगा।
एचएस प्रणय का परिचय
- एचएस प्रणय का पूरा नाम प्रणया हसीना सुनील कुमार है।
- इनका जन्म 17 जुलाई 1992 को हुआ था।
- प्रणय अभी पुल्लैला गोपीचंग अकेडमी के सदस्य हैं।
- एचएस प्रणय तिरूवंतपुरम के रहने वाले हैं।
- बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन पुरुष एकल रैकिंग में प्रणय 15वें स्थान पर हैं।
अन्य खिलाड़ियों में डबल्स खिलाड़ी भारत के सात्विक साईराज और कोरिया के ली यंग डाई और रूस के व्लादिमिर इवानोव को उनकी पुरानी टीमों ने बरकरार रखा और वे इस नीलामी का हिस्सा नहीं रहे। देश की शीर्ष डबल्स महिला खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा के लिए दिल्ली एसर्स ने 20 लाख जबकि मनु अत्री के लिए बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 17 लाख रुपए की बोली लगाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
