For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Preview: मोहाली में अंग्रेजों को हराकर टीम इंडिया लेगी कोहली का बदला!

शनिवार को मोहाली में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा।

मोहाली। शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। भारत जहां इस मैच पर जीत के जरिए इंग्लैंड पर अपनी बढ़त को बनाए रखना चाहेगा वहीं दूसरी ओर मेहमान टीम हर लिहाज से इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी।

टीम इंडिया में बड़ा परिवर्तन विकेटकीपर के तौर पर हुआ है, रिद्दिमान साहा के चोटिल होने के कारण पार्थिव पटेल की पूरे 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है, इसलिए हर किसी की नजर पार्थिव पटेल पर होगी जिन्हें टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों और सेलेक्टर्स को इंप्रेस करना होगा।

तो वहीं एक बार फिर से टीम के स्पिनर्स पर जीत का दारोमदार होगा और साथ ही शमी से भी काफी उम्मीदें होंगी। अश्विन, जयंत और जडेजा के लिए पीसीए स्टेडियम क्या लेकर आता है, ये तो मैच ही बताएगा लेकिन शमी की जादू यहां चल सकता है।

टीम इंडिया लेगी कोहली का बदला!

इन सबके अलावा कोहली समेत टीम के सभी बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा स्कोर करने की कोशिश करेंगे क्योंकि मोहाली की पिच बल्ले वालों के लिए शुभ कही जाती है। कोहली पर बॉल से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर इंग्लिश मीडिया ने उन्हें बदनाम और भारत पर दवाब बनाने की कोशिश की है जिसका जवाब कोहली शतक जड़कर देंगे, ऐसी आशा की जा रही है तो वहीं साथी क्रिकेटर भी इस अपमान का बदला अपने बल्ले से लेगें, ऐसी अपेक्षा भी क्रिकेट फैंस कर रहे हैं।

तो वहीं मेहमान टीम के ऊपर भी जीत का प्रेशर होगा, वैसे इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टेयर कुक इन दिनों जफर अंसारी के पीठ के दर्द के कारण काफी परेशान हैं। तो वहीं बेन डकेट का फार्म में ना होना भी कुक की चिंता का कारण है हालांकि तीसरे टेस्ट मैच में जोस बटलर और क्रिस वोक्स अंतिम एकादश में शामिल होने से इंग्लैंड का हौसला बढ़ा है।

वैसे इंग्लिश कप्तान ने साफ कर दिया है कि अंसारी अगर पूरी तरह ठीक नहीं हुए तो उनके स्थान पर ऑफ स्पिनर गारेथ बेटी को मौका मिलेगा। फिलहाल मोहाली का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे

मालूम हो कि पांच मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। उसने विशाखापट्नम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 246 रनों से जीत हासिल की थी। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+