प्रो कबड्डी लीग 2017: तेलुगु टाइटंस की लगातार पांचवी हार, पटना ने 43-36 से हराया
हैदराबाद। प्रो कबड्डी सीजन पांच में गुरुवार को पना पायराइट्स और तेलुगु टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला गया। कप्तान प्रदीप नरवाल की अगुवाई में पटना ने तेलुगु टाइटंस की टीम को 43-36 से हरा दिया। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकबला था, इससे पहले 29 जुलाई को खेले गए मैच में भी पटना पायराइट्स ने तेलुगु टाइटंस को 35-29 से हराया था। तेलुगु टाइटंस ने राहुल चौधरी की कप्तानी में सीजन की शुरुआत जीत से की थी लेकिन उसके बाद टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है।
गुरुवार को पटना पायराइट्स के लिए परदीप नरवाल ने 12 और मोनू गोयत ने 10 अंक हासिल कर टीम की जीत में अहम किरदार निभाया। वहीं तेलुगु टाइटंस के लिए राहुल चौधरी ने 12 अंक अर्जित किए।
पटना ने मैच के शुरू से ही अपनी पकड़ बना कर रखी। हालांकि तेलुगु टाइटंस ने भी कड़ी टक्कर दी। शुरुआत में पिछड़ने के बाद तेलुगु टाइटंस ने वापसी करते हुए स्कोर 12-12 कर लिया। इसके बाद पटना ने बेहतरीन खेल दिखाया और हाफटाइम में 23-16 की बढ़त के साथ गई। हाफटाइम के बाद भी पटना ने खेल पर दबदबा बनाए रखा और मैच 43-36 से अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

