कोहली बोले शुक्रिया धोनी भाई, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है, धोनी के इस फैसले की काफी लोग तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उनके इस फैसले से मायूस हैं। लेकिन कप्तान धोनी की विरासत को आगे ले जाने का जिम्मा जिनके कंधे पर हैं वह अभी भी महेंद्र सिंह धोनी को अपना कप्तान मानते हैं। टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कहा कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।
विराट कोहली ने ट्विटर पर धोनी की कप्तानी को याद करते हुए कहा कि हमेशा नेतृत्व करने के लिए आपका शुक्रिया, एक युवा जो आपके आस-पास रहना चाहता है। कोहली ने लिखा कि धोनी भाई आप हमेशा ही मेरे कप्तान रहेंगे। इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज से ठीक पहले जिस तरह से धोनी ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया उसने हर किसी को चकित कर दिया था। लेकिन टीम इंडिया के मुख्य चनयकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि यह सही समय पर लिया गया सही फैसला है।
Thanks for always being the leader a youngster wants to have around him. You'll always be my captain @msdhoni Bhai 😊😊
— Virat Kohli (@imVkohli) January 6, 2017
इसे भी पढ़े- भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे-T20 सीरीज के लिए आज चुनी जाएगी टीम इंडिया, विराट होंगे कप्तान
प्रसाद ने कहा कि धोनी ने यह फैसला सही समय पर लिया है हम उन्हें बधाई देते हैं, वहीं उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि वह आगामी इंग्लैंड सीरीज के खिलाफ टीम का हिस्सा रहेंगे, उन्होंने कहा कि धोनी के अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। उन्होंने कहा कि अगर धोनी ने यह फैसला एक साल पहले या छह महीने पहले लिया होता तो मैं आश्चर्य करता लेकिन उन्होंने यह फैसला ऐसा समय पर लिया है जब विराट कोहली ने खुद को बतौर कप्तान साबित किया है और वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।
COMING UP SOON on https://t.co/CPALMGgLOj - Skipper @imVkohli talks about Captain @msdhoni #TeamIndia #INDvENG pic.twitter.com/OLenwzoVBg
— BCCI (@BCCI) January 7, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
