Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऐसा कोच चाहिए जो टीम को घुमाए, कोहली की हां में हां मिलाए: हर्ष गोयनका

नई दिल्ली। आईपीएल 10 के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खेल को लेकर तीखी टिप्पणी करने वाले उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक बार फिर से टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर निशाना साधा है। इस बार उनके निशाने पर धोनी नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं।

हर्ष गोयनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक

हर्ष गोयनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इस बार तीखा वार कुंबले-विराट कोहली विवाद पर किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि टीम इंडिया के कोच बनने के लिए ये हैं आवश्यक योग्यताएं, कोच पद का उम्मीदवार यात्रा के लिए कार्यक्रम तय करने में माहिर हो, होटल पहले से ही तय कर ले, साथ ही वह बीसीसीआई और भारतीय टीम के कप्तान के प्रति आज्ञाकारी हो और उन्हें हमेशा यश बोले।

धोनी के खेल पर तीखी टिप्पणी

गौरतलब है कि हर्ष गोयनका राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं, आईपीएल मैच के दौरान जब उन्होंने पुणे टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के खेल पर तीखी टिप्पणी की थी तो उस वक्त मिसेज धोनी यानी कि साक्षी धोनी ने उन्हें ट्विटर पर कड़ा जवाब दिया था।

शास्त्री कप्तान कोहली के काफी करीब

शास्त्री कप्तान कोहली के काफी करीब

वैसे हर्ष गोयनका का ये ट्वीट उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि रवि शास्त्री ने दोबारा टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया है। शास्त्री कप्तान कोहली के काफी करीब माने जाते हैं और वो कुंबले से बिल्कुल अलग इंसान हैं।

 घूमाते-फिराते थे

घूमाते-फिराते थे

जब तक वो टीम इंडिया के डायरेक्टर थे, वो आए दिन टीम के खिलाड़ियों को घूमाते-फिराते थे, पार्टी करते थे, शायद हर्ष गोयनका का इशारा उन्हीं की ओर था।

कोहली और कुंबले के बीच विवाद

कोहली और कुंबले के बीच विवाद

मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले कोहली और कुंबले के बीच विवाद की खबरें चर्चा में थी, कहा जा रहा था कि कुंबले के सख्त रवैये से कप्तान समेत टीम के सभी खिलाड़ी काफी परेशान और नाराज थे इसलिए कोहली ने बीसीसीआई से कुंबले की शिकायत की थी। इसके बाद भारत इस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार गया, जिसके बाद ये विवाद खुलकर सामने आ गया और कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया।

कुंबले इस्तीफा दे देंगे...इस बात से बेखबर थी टीम इंडिया...वो तो प्लेन में थी...

कुंबले इस्तीफा दे देंगे...इस बात से बेखबर थी टीम इंडिया...वो तो प्लेन में थी...

अनिल कुंबले ने जिस तरह से अपने कोच पद से इस्तीफा दिया है, उसके केवल आम जनता ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के सदस्य भी हैरान थे...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+