ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली को सता रहा था इस बात का डर
चेन्नईः रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे में भारत ने शानदार खेल दिया और मैच को आसानी से जीत लिया। लेकिन कप्तान विराट कोहली को मैच हारने का डर लग रहा था। मैच के दौरान विराट कोहली के दिमाग में मैच को हारने की बात चल रही थी।
विराट कोहली मैच के दौरान चिंतित थे कि जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरा तो उसे 21 ओवर में 164 रन का लक्ष्य दिया गया। विराट को लगा कि ये लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान हो गया है। इसके अलावा भारत के पास कुलदीप, यजुवेंद्र, जसप्रीत और भुवनेश्वर जैसे गेंदबाज थे। जो टी-20 के हिसाब से शानदार गेंदबाद थे, जो विराट के लिए राहत की बात थी।
मैच के बाद विराट ने कहा कि भले ही भारत ने शुरुआत में जल्दी विराट गंवा दिए हैं, लेकिन धोनी, हार्दिक पांड्या और केदरा ने शानदार बल्लेबाजी की जिसकी बदौलत भारत 281 रन बना पाया। कोहली ने कहा, 'इस मैच इस बात का उदारहण है कि हमारा मध्यक्रम और निचलाक्रम मजबूत है। हमारे गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया।'
यह भी पढ़ें- रेपिस्ट राम रहीम का पाकिस्तान कनेक्शन! कहीं खालिस्तान और ISI से तो नहीं जुड़े तार?
मैच में शानदार बल्लेबाज करने वाले हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि 'आज का दिन मेरे लिए अच्छा था। जब मैं और माही भाई खेल रहे थे तो हमें पता था कि जांपा गेंद फेंकने आएगा। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मैं एक साल पहले भी ऐसा था और आज भी ऐसा हूं। शायद प्रदर्शन को देखने के बाद लोगों की सोच बदल गई है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
