विराट की फिटनेस पर संशय बरकरार, इन दो खिलाड़ियों को धर्मशाला टेस्ट में मौका

By Rizwan

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में शनिवार से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 1-1 से बराबर चल रही इस सीरीज का चौथा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। फिटनेस की वजह से भारतीय कप्तान विराट कोहली के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। टीम में दो नए खिलाड़ी, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर को बुलाया गया है।

रांची टेस्ट मैच के पहले दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब के एक शॉट को बाउंड्री लाइन पर डाइव लगाकर रोकने के ​चक्कर में विराट कोहली अपना दाहिना कंधा चोटिल करा बैठे थे। इसके बाद से लगातार उनके आखिरी टेस्ट में खेलने पर संदेह है। उनके खेलने से हालांकि अभी टीम मैनेंजमेंट ने इंकार नहीं किया है।

विराट के ना खेलने की स्थिति में उप-कप्तान रहाणे भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। उनके बैकअप के तौर पर श्रेयस अय्यर मोहाली पहुंच गए हैं। फिटनेस से जूझ रहे तेज गेंदबाज शमी को भी टीम में बुलाया गया है। माना जा रहा कि इंशात शर्मा की जगह आखिरी टेस्ट में शमी भारत की ओर से खेल सकते हैं।

चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए शमी और श्रेयस, विराट की फिटनेस पर संशय

दोनों टीमों के लिए करो या मरो है मोहाली टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आखिरी टेस्ट में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतेंगी। पहले तीन टेस्ट में एक-एक मैच जीत दोनों टीमें सीरीज में बराबर है। मोहाली टेस्ट ही सीरीज के विजेता का भी फैसला करेगा। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत से कम कुछ नहीं चाहेंगी। मोहाली की पिच को पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, ऐसे में इस मैच में तेज गेंदबाजों को कुछ कमाल करते हुए देखे जाने की उम्मीद है। पहले तीन टेस्ट में खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग जिस तरह से रही है, उसे देखते हुए तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाडियों के बीच स्लैजिंग भी देखने को मिल सकती है।

चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए शमी और श्रेयस, विराट की फिटनेस पर संशय

Story first published: Friday, March 24, 2017, 19:59 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+