आस्ट्रेलिया की बादशाहत खतरे में: गांगुली
पर्थ, 22 जनवरीः पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि विश्व क्रिकेट में आस्ट्रेलिया की बादशाहत के दिन अब लद रहे है और भारत दुनिया की चोटी की टेस्ट टीम बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.गांगुली के हवाले से " द डेली टेलीग्राफ" ने कहा कि आस्ट्रेलिया बेशक दुनिया की नम्बर एक टीम है लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो नम्बर एक बन सकती है. उन्होंने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसने विश्व चैम्पियन टीम को बार-बार चुनौती दी है.
गांगुली ने कहा कि कि हमारे पास ऐसी टीम है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुनिया की किसी अन्य टीम से ज्यादा बेहतर खेली है और यह हमारे लिए अच्छा संकेत है. गांगुली ने हालांकि इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि भारत सिडनी टेस्ट नहीं जीत सका था. उन्होंने कहा कि मैं पुरानी बातों को याद नहीं करना चाहता, लेकिन मेरा महसूस करना है कि हम दुर्भाग्यशाली रहे कि हम सिडनी टेस्ट नहीं जीत पाए.
पर्थ की जीत की हमें खुशी है और मुझे विश्वास है कि हम श्रृंखला बराबर कर लेंगे. गांगुली ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार जीत से इस विश्व चैम्पियन टीम का नंबर एक टेस्ट टीम का पद खतरे में पड़ गया है. गांगुली के अनुसार ग्लैन मैकग्रा और शेन वार्न जैसे धुरंधर गेंदबाजों के टीम से चले जाने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में अब वह शक्ति नहीं रह गयी है.
हालांकि आस्ट्रेलिया अब भी चोटी पर है लेकिन भारत अब तेजी से इस खाई को कम कर रहा है. गांगुली का मानना है कि भारत ने इस सत्र में बेहतर खेल दिखाया है. अपनी बात को बेबाक तरीके से रखने वाले पूर्व कप्तान ने कहा कि सच्ची बात यह है कि इस सत्र में हमने आस्ट्रेलिया से बेहतर खेल का प्रदर्शन किया.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications