Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन नहीं जाएंगे बंगलादेश दौरे पर

नयी दिल्ली 29 मईः भारत के आगामी अति व्यस्त कार्यक्रम के चलते मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुंलकर के बंगलादेश में त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में खेलने की संभावना नहीं है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकेट 365 से कहा मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि वह इस दौरे से हट जाएं। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत को पाकिस्तान और बंगलादेश से खेलना है।

बीसीसीआई के नजदीकी एक उच्च पदस्थ सूत्र के अनुसार सचिन त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में चयनकर्ता प्रमुख दिलीप वेंगसरकर या बोर्ड सचिव निरंजन शाह को सूचित कर देंगे या फिर चयनकर्त्ता ही उन्हें कुछ ब्रेक लेने की सलाह देंगे।

सूत्र ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि सचिन अनफिट हैं लेकिन आने वाले महीनों में जितनी ज्यादा क्रिकेट खेली जानी है उसके मद्देनजर उनके बंगलादेश दौरे पर जाने की संभावना नहीं है।

सूत्र ने कहा "हमने चयनकर्त्ताओं को युवा टीम चुनने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन लगता है कि सीनियर खिलाडियों को इस टूर्नामेंट के लिए प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रारूप के अनुसार एक टीम अधिकतम तीन मैच खेल सकती है बशर्ते वह फाइनल में पहुंचे, लेकिन सचिन इसके बाद पाकिस्तान में जून-जुलाई में होने वाले एशिया कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय टीम बंगलादेश दौरे पर आठ जून को रवाना होगी और अपना पहला मैच 10 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+