आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हुए मुरलीधरन
दुबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एकदिवसीय क्रिकेट मैचों के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं।
आईसीसी द्वारा आज जारी एकदिवसीय क्रिकेट मैचों में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों की सूची में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी से नीचे चले गए। शाहिद को ताजा सूची में 10वां स्थान मिला है।
पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुरलीधरन दुनिया के शीर्ष 10 गेंदबाजों की बिरादरी से बाहर हुए हैं। मुरलीधरन टेस्ट मैचों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। इससे पहले वर्ष 1997 में वे एकदिवसीय मैचों के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची से बाहर हुए थे।
उधर शाहिद अफरीदी ने पहली बार एकदिवसीय मैचों के शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई है। उन्होंने बांग्ला देश के खिलाफ हाल ही में खेले गए एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 12 विकेट लिए थे। 28 वर्षीय इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 11 पायदान की छलांग लगाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications