ट्वेंटी-20 क्रिकेट समझ से परे : सोनाली बेंद्रे
लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी-20 क्रिकेट में बालीवुड- क्रिकेट के नए संगम के बीच एक ऐसी अभिनेत्री भी है, जिसे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। 'सरफरोस' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि क्रिकेट का यह रूप उसकी समझ से परे है।
इंडियन आयडल-4 के ऑडिशन के सिलसिले में लखनऊ आई सोनाली ने कहा कि उसे ट्वेंटी-20 क्रिकेट देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इंडियन आयडल के सीजन-4 में जज की भूमिका अदा कर रही सोनाली ने कहा कि उसे इसकी चर्चा करने में भी कोई दिलचस्पी नहीं है।
सोनाली की यह प्रतिक्रिया बालीवुड के कई सितारों के विपरीत है। बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जूही चावला, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, करन जौहर, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी-20 क्रिकेट में या तो अपना पैसा लगाकार टीमें खरीद रहे हैं या टीमों के ब्रांड एम्बैसडर बनकर उनका प्रचार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications