धमाके से घबराए विदेशी खिलाड़ियों का जयपुर लौटने से इंकार

By Staff

सिडनी, 15 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की राजस्थान रायल्स टीम के कप्तान शेन वार्न सहित टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने कहा है कि वे तब तक जयपुर नहीं लौटेंगे जब तक उन्हें उनकी सुरक्षा का पूरा आश्वासन नहीं दिया जाता। इन खिलाड़ियों ने यहां तक कहा है कि वे स्वेदश वापसी पर विचार कर रहे हैं।

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वार्न और उनके साथी शेन वाटसन तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम हिक उस समय गोवा में छुट्टियां बिता रहे थे जब जयपुर में यह हादसा हुआ।

टीम के मैनेजर डैरेन बेरी ने समाचार पत्र सिडनी मार्निग हेराल्ड से कहा, "यह बहुद दिल दहला देने वाली घटना है। मैं ठीक दो दिन पहले उसी जगह पर खड़ा था जहां बम फटा। यह जगह टीम के होटल से मात्र कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। हमें लगा कि हमें तुरंत वापस अपने देश लौट जाना चाहिए।"

बेरी ने कहा, "जब तक हमें राज्य सरकार और सुरक्षा अधिकारियों से सुरक्षा का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता हम वापस नहीं जाएंगे।"

गौरतलब है कि टीम को अपना अगला मैच शनिवार की रात जयपुर में ही बंगलौर रायल चैलेंजर्स की टीम के साथ खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Thursday, May 15, 2008, 11:00 [IST]
Other articles published on May 15, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+