कानपुर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में अब तक जितनी भी सफलताएं अर्जित की हैं वह उन्हें उनके आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के कारण मिली हैं।

सहवाग ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में कहा, "अंतर्राष्ट्रीय करियर में मेरी 80 फीसदी सफलताओं का श्रेय मेरी मानसिक दृढ़ता को जाता है जबकि शेष 20 फीसदी का मेरे कौशल को।"
सहवाग ने कहा, "सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के उदाहरण आप के सामने हैं। बहुत कम खिलाड़ियों के पास उन जैसी मानसिक मजबूती है। मैंने कई बार सचिन से इस बारे में बात की है। उन्होंने मुझसे कहा कि अच्छे खिलाड़ी से महान खिलाड़ी बनने की प्रक्रिया में मानसिक दृढ़ता बड़ी भूमिका निभाती है।"
गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग डान ब्रेडमैन और ब्रायन लारा के बाद टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
सहवाग ने कहा कि सिर्फ 20 से 30 फीसदी मौकों पर ही गेंदबाज उन्हें अपनी चतुराई से आउट कर पाए हैं वरना वे हमेशा अपनी मनोस्थिति के कारण आउट हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।