For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हरभजन दोषी, 11 मैचों का प्रतिबंध

By Staff

नई दिल्ली, 28 अप्रैलः हरभजन सिंह को आईपीएल मैच के दौरान तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मारने का दोषी करार दिया गया है और उन पर 11 आईपीएल मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है।

सजा के तौर पर हरभजन सिंह की इस मैच की पूरी फीस काट ली गई है। मुंबई इंडियंस के कोच लालचंद राजपूत को हरभजन को ऐसी हरकत करने से न रोकने के लिए दोषी ठहराया है। उनको 50 फीसदी मैच फीस से हाथ धोना पड़ेगा। इसके पूरे मामले में श्रीशांत को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

सुनवाई के दौरान हरभजन ने माना कि उन्होंने श्रीशांत को थप्पड़ तो मारा लेकिन उन्होंने जानबूझ कर ऐसा नहीं किया। हरभजन सिंह भावनाओं में बहकर श्रीशांत को थप्पड़ जड़ बैठे। रोमांच में वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और ऐसा कर दिया।

उधर एस. श्रीशांत को थप्पड़ मारने के मामले की जांच के लिए बीसीसीआई ने सुधीर नानावती को कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। नानावती अलग से जांच करेंगे और 15 दिनों में बीसीसीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे, इसके आधार पर हरभजन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+