Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाइटराइडर्स की लगातार चौथी हार

मोहाली 4 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) श्रृंखला के एक मैच में युवराज सिंह के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 रनों से हरा दिया। सौरव गांगुली की टीम की यह लगातार चौथी हार है।

कोलकाता नाइटराइडर्स जीत के लिए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर केवल 169 रन बना पाई। किंग्स इलेवन ने छह विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया था।

हालांकि जब तक डेविड हसी क्रीज पर थे तब तक लग रहा था कि पासा पलट सकता है लेकिन गगनदीप सिंह ने उन्हें लपकवाकर नाइटराइडर्स की संभावनाएं धूमिल कर दी।

हसी ने 46 गेंद पर शानदार 71 रन बनाए। डब्ल्यूपी शाहा ने उनका जबर्दस्त साथ दिया। शाहा 32 गेंदों पर 59 रन बनाए।

नाइट राइडर्स की शुरुआत ही ठीक नहीं रही। कप्तान सौरव गांगुली और मोहम्मद हफीज सस्ते में पेवेलियन लौट गए। ब्रैड हाग भी केवल एक रन बना पाए।

इससे पहले मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में किंग्स इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श ने सर्वाधिक 32 गेंद पर 40 रन बनाए थे। केवल करण गोयल को छोड़कर किंग्स इलेवन के सभी बल्लेबाज दो अंकों के निजी स्कोर से आगे गए। लेग स्पिनर पीयूश चावला ने तो केवल 7 गेंदों में 21 रन बना डाले।

कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से उमर गुल ने 27 रन देकर 2 विकेट, अशोक ढिंडा ने 24 रन देकर एक विकेट, मोहम्मद हाफिज ने 28 रन देकर एक विकेट और डेविस हसी ने 23 रन देकर एक विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+