लंदन। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंतर्गत भारत और बांग्लादेश के बीच वार्म अप मैच मंगलवार यानी 30 मई को होगा। इस वार्म अप मैच में रोहित शर्मा भी वापसी करेंगे ताकि उनकी बैटिंग प्रैक्टिस में सुधार आ सके।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 45 रन की जीत के बाद भारतीय टीम का उत्साह बढ़ा हुआ है। टीम के कप्तान विराट कोहली कामना कर रहे हैं कि उनके खिलाड़ियों को ज्यादा समय मिले। बीते मैच में उन्हें 26 ओवर मिले थे।
बात रोहित शर्मा की करें तो यह उनके लिए ओपनिंग स्लॉट होगा। अपनी निजी वजहों के चलते रोहित ने पहला गेम छोड़ दिया था और उन्होंने स्क्वाड संडे को ज्वाइन किया। यह रोहित के लिए बतौर कंप्लिशन सायकल होगा कि जिनक लिमिटेड ओवर करियर महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले से बदल गया और साल 2013 में खेले गए चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए उन्हें ऑर्डर में प्रमोट किया गया।
शिखर धवन के लिए होगा बेहतर
भारत की सफलता का एक और कारण है रोहित और शिखर धवन, जो तमाम परिस्थितियों में नई बॉल का सामना कर लेते हैं, जो उनके लिए बेहतर साबित होगा। पहले वार्मअप गेम में अजिंक्य रहाणे बतौर ओपनर फेल साबित हुए इतना ही नहीं टॉप में हुए यह चेंज बहुत ही दूर की सोच रही।
पहले गेम में कोहली एक अर्धशतक लगाने के बाद चाहेंगे कि वो महेंद्र सिंह धोनी के साथ अच्छा खेल दिखाएं। हालांकि फिलहला यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवराज सिंह बुखार के बाद मैच में वापसी कर पाएंगे या नहीं। युवराज को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए बैटिंग प्रैक्टिस की जरूरत है।
टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, हरदिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमरा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक,अजिंक्य रहाणे।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, इमरुल,सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह रियाद,शाकिब अल हसन,मुश्किफिर रहीम, मशरपे मोर्तजा (कप्तान), रुबेल होसैन,मुस्तफजूर रहमान, तस्कीम अहमद, मेंहदी हसन, मोहद्देक हुसैन,सुंजामुल इस्लाम,सैफुल इस्लाम।